ePaper

रिकॉर्ड बनाने से चूक गई चांदी, सोना भी हो गया सस्ता

Updated at : 31 May 2024 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
रिकॉर्ड बनाने से चूक गई चांदी, सोना भी हो गया सस्ता

सोना चांदी के भाव में गिरावट. फाइल फोटो.

Gold-Silver Price: सोने में गिरावट आने के पीछे सबसे बड़ा कारण फेडरल रिजर्व है. इसका कारण यह है कि निवेशकों ने अमेरिकी ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की हालिया आक्रामक टिप्पणियों का आकलन किया. इसका असर सोना-चांदी के भाव पर पड़ रहा है.

विज्ञापन

Gold-Silver Price: वैश्विक बाजारों की कमजोरी खामियाजा चांदी को भुगतना पड़ा और बेचारी रिकॉर्ड बनाने से चूक गई. अगर वैश्विक बाजार कमजोर न होते, तो चांदी लखपति बन ही जाती है. इतना ही नहीं, चांदी का रिकॉर्ड नहीं बनते देख सोना भी सस्ता हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोरी से दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी रिकॉर्ड बनाने से चूक गई और सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

1,100 रुपये टूट गई चांदी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,100 रुपये टूटकर 96,000 रुपये प्रति किग्रा रह गई. बुधवार को चांदी 97,100 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर बंद हुई थी. इस बीच, सोने का भाव 350 रुपये गिरकर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. बुधवार को सोना 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

फेडरल रिजर्व ने बेड़ा किया गर्क

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने में गिरावट आने के पीछे सबसे बड़ा कारण फेडरल रिजर्व है. इसका कारण यह है कि निवेशकों ने अमेरिकी ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की हालिया आक्रामक टिप्पणियों का आकलन किया. आक्रामक टिप्पणियों ने संभावित ब्याज दरों के घटने के अनुमान को कमजोर किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार ने भी कीमती धातुओं की कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव डाला, जो पिछले सत्र में चार सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया था.

वायदा कारोबार में भी सोना कमजोर

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 301 रुपये की गिरावट के साथ 71,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 301 रुपये यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 71,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 16,838 लॉट का कारोबार हुआ.

और पढ़ें: Jio के आने से घबरा गए थे सुनील मित्तल, PM Modi ने बताया उपाय

वायदा कारोबार में चांदी में 1,666

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,666 रुपये की गिरावट के साथ 94,496 रुपये प्रति किग्रा रह गया. एमसीएक्स में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,666 रुपये यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 94,496 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 27,125 लॉट का कारोबार हुआ.

और पढ़ें: बेकाबू हो गया शेयर बाजार, सेंसेक्स का नुकसान 600 के पार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola