ePaper

शिवराज सिंह चौहान ने संभाला कृषि मंत्रालय का कार्यभार, 'मामा' ने लिया किसानों के कल्याण संकल्प

Updated at : 11 Jun 2024 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ने संभाला कृषि मंत्रालय का कार्यभार, 'मामा' ने लिया किसानों के कल्याण संकल्प

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan: कृषि मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि कृषि मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित देश के संकल्प को साकार करने में अहम कड़ी के रूप में काम करेगा.

विज्ञापन

Shivraj Singh Chauhan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है. मध्य प्रदेश में ‘मामा’ और ‘पांव-पांव वाले भैया’ के नाम से प्रसिद्ध शिवराज सिंह चौहान ने कार्यभार संभालने के साथ ही किसानों के कल्याण और विकास का संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय भी सौंपा गया है. उन्होंने रविवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी. यह उनके तीन दशक से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

किसान कल्याण का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता

कृषि मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि कृषि मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित देश के संकल्प को साकार करने में अहम कड़ी के रूप में काम करेगा. उन्होंने कहा कि किसान कल्याण प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि वह, उनके साथी मंत्री और अधिकारी एक दल के रूप में मिलकर काम करेंगे. मंत्री ने कहा कि हम अपनी पूरी मेहनत और प्रयास करेंगे.

अधिकारियों को सौंपा संकल्प पत्र

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि उन्होंने अपने अधिकारियों को एक ‘संकल्प पत्र’ सौंपा है, जिसमें प्रधानमंत्री की गारंटी के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी शामिल है. उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के हर संकल्प को पूरा करने के लिए भी आज से काम शुरू होगा. आइए, हम सब मिलकर अभी से कृषि और किसानों के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करें.

और पढ़ें: भाजपा में कौन होंगे अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष? 30 जून को समाप्त होगा जेपी नड्डा का कार्यकाल

मध्य प्रदेश में बनाई है धरती पुत्र की छवि

सरकार में उनके व्यापक अनुभव तथा ग्रामीण आबादी के साथ गहरे जुड़ाव के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में चौहान की नियुक्ति से कृषि क्षेत्र और कृषक समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने में सरकार के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है. शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं तथा बच्चों से जुड़ी सामाजिक-आर्थिक चिंताओं पर गौर किया और अपने दम पर ‘धरती पुत्र’ की छवि बनाई. भाजपा नेतृत्व ने पिछले साल उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाने का फैसला किया था. भाजपा नेता ने विदिशा लोकसभा सीट पर प्रभावशाली जीत दर्ज की और मंत्रिमंडल में शामिल होकर दरकिनार किए जाने के दावों को पर पूर्ण विराम लगाया.

और पढ़ें: PM Awas Yojana: पीएम मोदी 3 करोड़ गरीबों को देंगे पक्का घर, जानें कैसे करें आवेदन

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola