Share Market: सेंसेक्स 1,100 अंकों की गिरावट के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद, बाजार में तेज मुनाफावसूली

Updated:
विज्ञापन
Bharat Bandh

Share Market

Share Market: सेंसेक्स ने 82,534.61 के स्तर पर शुरुआत की, जो पिछले बंद 81,896.79 के मुकाबले तेज थी. इंडेक्स 1,100 अंक से अधिक चढ़कर 83,018 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया, लेकिन वहां से 1,100 अंक टूटकर 81,900 के निचले स्तर तक फिसल गया.

विज्ञापन

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 जून को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही, लेकिन दिन में तेज मुनाफावसूली के चलते बेंचमार्क सेंसेक्स 1,100 अंकों से अधिक टूट गया. वहीं, निफ्टी 50 भी दिन के दौरान 25,000 के नीचे फिसल गया. इसकी मुख्य वजह इजराइल द्वारा ईरान पर सीजफायर उल्लंघन के आरोपों के बाद तेहरान पर हमले का आदेश देना रहा.

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट

सेंसेक्स ने 82,534.61 के स्तर पर शुरुआत की, जो पिछले बंद 81,896.79 के मुकाबले तेज थी. इंडेक्स 1,100 अंक से अधिक चढ़कर 83,018 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया, लेकिन वहां से 1,100 अंक टूटकर 81,900 के निचले स्तर तक फिसल गया. इसी तरह, निफ्टी 50 ने 25,179.90 पर ओपनिंग की, जो पिछले बंद 24,971.90 के मुकाबले अच्छी बढ़त थी. यह 25,317.70 के उच्च स्तर तक गया, लेकिन दोपहर के सत्र में 24,999.70 तक गिर गया.

क्लोजिंग में हल्की बढ़त

अंत में सेंसेक्स 158 अंक या 0.19% की बढ़त के साथ 82,055.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 72 अंक या 0.29% की तेजी के साथ 25,044.35 पर क्लोजिंग दी. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.56% और 0.71% बढ़कर बंद हुए. Geojit Investments के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “शुरुआती बढ़त का मुख्य कारण सीजफायर की घोषणा और कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट थी. लेकिन मध्य-पूर्व में फिर से तनाव बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.” उन्होंने आगे कहा कि एक्सपायरी डे की वोलैटिलिटी और वैश्विक जोखिमों के चलते बाजार में स्थिरता नहीं आ पाई.

इजराइल-ईरान विवाद से बाजार में अनिश्चितता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने कहा, “ईरान द्वारा सीजफायर उल्लंघन के तहत मिसाइल दागने के बाद, मैंने IDF को तेहरान में रेजीम के ठिकानों और आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर उच्च तीव्रता से हमले के निर्देश दिए हैं.” गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्धविराम की घोषणा की थी. हालांकि, ईरान ने किसी भी तरह के उल्लंघन से इनकार किया है.

बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही इजराइल-ईरान के बीच तनाव लंबे समय तक न चले, लेकिन निकट भविष्य में भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों के लिए नकारात्मक संकेत है. तेल की बढ़ती कीमतें व्यापार घाटे को बढ़ा सकती हैं, रुपये को कमजोर कर सकती हैं, महंगाई को बढ़ावा दे सकती हैं और विदेशी पूंजी प्रवाह को प्रभावित कर सकती हैं. इसके अलावा कंपनियों की लागत बढ़ने से उनके मुनाफे पर भी असर पड़ सकता है.

Also Read: ‘जहां देश को जरूरत होती है, वहीं होते हैं हम’, गौतम अदाणी का बड़ा बयान

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola