ePaper

'जहां देश को जरूरत होती है, वहीं होते हैं हम', गौतम अदाणी का बड़ा बयान

Updated at : 24 Jun 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Adani Group AGM 2025

गौतम अदाणी

Adani Group AGM 2025: अदाणी ने कहा, "जब बात अदाणी डिफेंस की आती है, ऑपरेशन सिंदूर ने हमें पुकारा और हमने डिलीवर किया. हमारे ड्रोन 'आसमान में आंख' और 'हमले की तलवार' दोनों बने. हमारे एंटी-ड्रोन सिस्टम्स ने सेना और आम नागरिकों की रक्षा में मदद की. जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, हम सुरक्षित क्षेत्रों में नहीं, वहां काम करते हैं जहां देश को सबसे ज्यादा जरूरत होती है.

विज्ञापन

Adani Group AGM 2025: भारतीय अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अदाणी डिफेंस के योगदान की जमकर सराहना की. यह सैन्य अभियान भारतीय सेना द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए चलाया गया था. गौतम अदाणी ने मंगलवार को अदाणी ग्रुप की 33वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान यह बात कही.

ऑपरेशन सिंदूर में अदाणी डिफेंस की भूमिका

अदाणी ने कहा, “जब बात अदाणी डिफेंस की आती है, ऑपरेशन सिंदूर ने हमें पुकारा और हमने डिलीवर किया. हमारे ड्रोन ‘आसमान में आंख’ और ‘हमले की तलवार’ दोनों बने. हमारे एंटी-ड्रोन सिस्टम्स ने सेना और आम नागरिकों की रक्षा में मदद की. जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, हम सुरक्षित क्षेत्रों में नहीं, वहां काम करते हैं जहां देश को सबसे ज्यादा जरूरत होती है.”

गौतम अदाणी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह संदेश दे दिया कि भारत शांति का मूल्य समझता है, लेकिन यदि कोई आंख दिखाए तो उसी भाषा में जवाब देना भी जानता है. गौतम अदाणी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह संदेश दे दिया कि भारत शांति का मूल्य समझता है, लेकिन यदि कोई आंख दिखाए तो उसी भाषा में जवाब देना भी जानता है. ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि भारत शांति में विश्वास रखता है, लेकिन यदि कोई आंख दिखाए तो हम भी उसी भाषा में जवाब देना जानते हैं,”

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

यह आक्रामक सैन्य अभियान भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा 7 मई को शुरू किया गया था. इसका मकसद पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करना था. इस ऑपरेशन की शुरुआत उस आतंकी हमले के बाद हुई थी जिसमें पहलगाम के बाइसारन वैली (जिसे भारत का ‘स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है) में 26 पर्यटक मारे गए थे.

Also Read: 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते है Income Tax विभाग कैसे पकड़ता है आपके बड़े-बड़े लेनदेन, जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola