Share Market: केंद्रीय बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में सकारात्मक रुख

Stock Market
अमेरिकी बाजारों में मजबूती के रुख का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में तेजी देखने को मिली
Share Market: अमेरिकी बाजारों में मजबूती के रुख का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में तेजी देखने को मिली. केंद्रीय बजट से एक दिन पहले, सेंसेक्स 188.11 अंक चढ़कर 76,947.92 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 68.6 अंक की बढ़त के साथ 23,318.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
इन शेयरों में दिखी मजबूती
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में सबसे ज्यादा 3% से अधिक की तेजी देखी गई. इसके अलावा, टाइटन, मारुति, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले और पावर ग्रिड भी प्रमुख लाभ में रहे.
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
कुछ कंपनियों के शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई. आईटीसी होटल्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में कारोबार करते नजर आए.
Also Read : 1 फरवरी से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










