ePaper

Rule Change: 1 फरवरी से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर!

Updated at : 31 Jan 2025 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
Rule Change From 1st Februray

Rule Change From 1st Februray

Rule Change From 1st Februray: 1 फरवरी से लागू होने वाले 5 बड़े नियमों में बैंकिंग, टैक्स, और वित्तीय बदलाव शामिल हैं, जो सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे. जानिए इन बदलावों का विस्तार से.

विज्ञापन

Rule Change From 1st Februray: जनवरी का महीना खत्म होने को है और फरवरी की शुरुआत के साथ कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी, वहीं कुछ नियमों में बदलाव भी देखने को मिलेगा. ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई और बैंकिंग नियमों तक कई अहम बदलाव शामिल हैं. आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में.

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

Rule Change From 1st Februray: हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है. सरकारी तेल कंपनियां बाजार के अनुसार घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. जनवरी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घटी थीं, लेकिन 1 फरवरी को फिर से दाम बढ़ या घट सकते हैं. इससे घरेलू उपभोक्ताओं और व्यवसायों पर सीधा असर पड़ेगा.

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

UPI लेनदेन के नए नियम

यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर भी 1 फरवरी से नए नियम लागू होने जा रहे हैं. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कुछ यूपीआई लेनदेन को ब्लॉक करने की बात कही गई है. इसके अलावा, जिन यूपीआई आईडी में विशेष कैरेक्टर (स्पेशल कैरेक्टर्स) होंगे, उनसे ट्रांजैक्शन संभव नहीं होगा. डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करने वालों को इस बदलाव से सतर्क रहना चाहिए.

UPI लेनदेन के नए नियम

बैंकिंग नियमों में बदलाव

कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं और शुल्क से जुड़े कुछ बदलाव करने जा रहा है. 1 फरवरी से लागू होने वाले इन बदलावों में फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और अन्य बैंकिंग सुविधाओं की फीस में संशोधन शामिल हो सकता है. ऐसे में जिनका खाता इस बैंक में है, उन्हें नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी होगा.

एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव

फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है. हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों की समीक्षा करती हैं. 1 फरवरी से इन कीमतों में बदलाव हो सकता है, जिसका असर विमान किराए पर पड़ सकता है. अगर ईंधन की कीमतें बढ़ती हैं, तो हवाई सफर महंगा हो सकता है.

 मारुति सुजुकी की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और मारुति सुजुकी की कोई कार आपकी लिस्ट में है, तो यह खबर आपके लिए अहम है. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने घोषणा की है कि 1 फरवरी से उसकी कुछ कारों के दाम बढ़ाए जाएंगे. कंपनी का कहना है कि बढ़ते इनपुट और ऑपरेशन खर्च के चलते यह फैसला लिया गया है. जिन कारों की कीमतें बढ़ने वाली हैं, उनमें ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, ईको, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं.

Also Read : क्या फिर सस्ती होगी राजधानी की यात्रा? सीनियर सिटीजन को मिल सकती है राहत

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola