ePaper

Budget 2025: क्या फिर सस्ती होगी राजधानी की यात्रा? सीनियर सिटीजन को मिल सकती है राहत

Updated at : 31 Jan 2025 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
Budget 2025

क्या फिर सस्ती होगी राजधानी की यात्रा? सीनियर सिटीजन को मिल सकती है राहत

Budget 2025: सीनियर सिटीजन को रेलवे बजट से राहत मिलने की उम्मीद, राजधानी एक्सप्रेस समेत प्रीमियम ट्रेनों की टिकट आधी हो सकती है. सरकार फिर से छूट बहाल करने पर विचार कर सकती है.

विज्ञापन

Budget 2025: केंद्रीय बजट 2025 को लेकर वरिष्ठ नागरिकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. खासतौर पर रेलवे बजट को लेकर उनकी मांगें प्रमुख हैं. कोविड-19 महामारी से पहले भारतीय रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर छूट प्रदान करता था, जो महामारी के दौरान बंद कर दी गई थी. अब जब स्थिति सामान्य हो चुकी है, तो वरिष्ठ नागरिक एक बार फिर इस रियायत को बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

2019 तक सीनियर सिटीजन को मिलती थी टिकट पर छूट

2019 तक भारतीय रेलवे मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों की टिकट बुकिंग पर वरिष्ठ नागरिकों को छूट प्रदान करता था. 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों को टिकट पर 40% की छूट मिलती थी, जबकि 58 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 50% की रियायत दी जाती थी. उदाहरण के तौर पर, यदि राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी का टिकट 4,000 रुपये का था, तो वरिष्ठ महिला यात्री को यह टिकट 2,000 रुपये और वरिष्ठ पुरुष यात्री को 2,300 रुपये में मिल जाता था.

कोविड-19 में बंद हुई छूट

2020 में कोविड-19 महामारी के चलते सरकार ने ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट को समाप्त कर दिया था. महामारी के बाद भी यह सुविधा दोबारा शुरू नहीं की गई. वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि उनकी आय सीमित होती है, और यात्रा उनके लिए महंगी साबित होती है. इसलिए, वे सरकार से इस छूट को पुनः लागू करने की मांग कर रहे हैं ताकि उनकी यात्राएं सुलभ और किफायती हो सकें.

बजट 2025 से संभावनाएं

1 फरवरी 2025 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी. वरिष्ठ नागरिकों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को ध्यान में रखेगी और टिकट पर छूट की सुविधा बहाल कर सकती है. यदि यह छूट फिर से शुरू होती है, तो लाखों वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा अधिक किफायती बन जाएगी. अब देखना यह होगा कि सरकार उनकी इस उम्मीद को पूरा करती है या नहीं.

Also Read : रोटी, कपड़ा और मकान पर कितना टैक्स वसूलती है सरकार ? बजट से पहले जानें पूरी गणित

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola