ePaper

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला, 134 अंक टूटा सेंसेक्स

Updated at : 13 Aug 2024 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला, 134 अंक टूटा सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में गिरकर खुला शेयर बाजार

Share Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई और हांगकांग के हैंगसेंग में सकारात्मक रुख बना हुआ है. वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट देखी जा रही है. यूरोपीय बाजारों में भी मिलाजुला रुख है.

विज्ञापन

Share Market: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की दूसरी रिपोर्ट आने के बाद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार 13 जुलाई 2024 को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 134.27 अंक गिरकर 79,514.6 अंक पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी करीब 38.65 अंक की कमजोरी के साथ 24,308.35 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. सोमवार 12 अगस्त 2024 को सेंसेक्स 56.99 या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 79,648.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 21.65 या 0.09% कमजोर होकर 24,345.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.

सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार थोड़ा गिरकर खुला. सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों के शेयरों में से करीब 22 मुनाफे में रहे. इनमें एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड ट्रुबो, टीसीएस, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील शामिल हैं. वहीं, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर आदि के शेयरों में नरमी का रुख बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: Hindenburg की दूसरी रिपोर्ट से मचा कोहराम! जानें अब तक की कहानी

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई और हांगकांग के हैंगसेंग में सकारात्मक रुख बना हुआ है. वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट देखी जा रही है. यूरोपीय बाजारों में भी मिलाजुला रुख है. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नैसडेक सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.52 फीसदी कमजोर होकर 2,462.78 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में 0.61 फीसदी गिरकर 81.80 के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: सोने का बढ़ गया भाव, बजट से आउट हो गई चांदी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola