Share Market: भारत-पाक तनाव में कमी से बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई छलांग

Stock Market
Share Market : बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने ANI से बातचीत में कहा, “इंडियन फ्यूचर्स में करीब 2 प्रतिशत की तेज़ी का संकेत है. भारत-पाक संघर्ष के दौरान जो नुकसान हुआ था, वह अब पूरा हो चुका है. शांति बहाली के संकेतों के बाद बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है.
Share Market: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई. दोनों देशों के बीच शनिवार को संघर्षविराम पर सहमति बनने से निवेशकों की धारणा में जबरदस्त सुधार आया और बाजार में भरोसे का माहौल दिखा.
सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी छलांग
बाजार खुलते ही निफ्टी 50 ने 412.10 अंकों की बढ़त के साथ 24,420.10 पर शुरुआत की, जो 1.72% की बढ़त को दर्शाता है. वहीं, बीएसई सेंसेक्स करीब 1300 अंकों की छलांग लगाते हुए 80,754.37 पर खुला, जिसमें 1.64% की तेजी दर्ज की गई.
जानकार बोले – बाजार ने दिखाई मजबूती
बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने ANI से बातचीत में कहा, “इंडियन फ्यूचर्स में करीब 2 प्रतिशत की तेज़ी का संकेत है. भारत-पाक संघर्ष के दौरान जो नुकसान हुआ था, वह अब पूरा हो चुका है. शांति बहाली के संकेतों के बाद बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है.”उन्होंने आगे कहा कि, “उत्तर भारत में पर्यटन उद्योग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. छुट्टियों के सीजन में बड़ी संख्या में बुकिंग कैंसिल हुई हैं. वहीं, डिफेंस सेक्टर में नई डील्स और ऑर्डर्स की उम्मीद है, जिससे डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी बढ़ सकती है.”
सेक्टोरल इंडेक्स में चौतरफा तेजी
बाजार में लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान में खुले. केवल फार्मा सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली:
- Nifty PSU Bank इंडेक्स में 3% से ज्यादा की उछाल
- Nifty Auto में 2.25% की तेजी
Nifty IT इंडेक्स में 2.16% की बढ़त - Nifty Realty ने सभी को पीछे छोड़ते हुए 4% से ज्यादा की छलांग लगाई
वैश्विक संकेत भी सकारात्मक
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी माहौल सकारात्मक रहा. अमेरिका और चीन के बीच जेनेवा में हुई व्यापार वार्ता को “उत्पादक और सकारात्मक” बताया गया, जिससे वैश्विक बाजारों में भी उत्साह देखा गया.
- एशियाई बाजारों ने भी मजबूती के साथ शुरुआत की
- अमेरिका के वायदा बाजारों में भी 1% से अधिक की तेजी के संकेत
सोना गिरा, कच्चा तेल और डॉलर मजबूत
- सोने के दाम में 2% से ज्यादा की गिरावट देखी गई
- कच्चे तेल और अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखी गई
फार्मा सेक्टर के लिए मुश्किलें
फार्मा शेयरों पर दबाव देखा जा सकता है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दवाओं की कीमतें कम करने के लिए एक Executive Order साइन करने वाले हैं. इससे अमेरिकी बाजार में फार्मा कंपनियों की कमाई प्रभावित हो सकती है. मंगलवार से ट्रंप अपनी मध्य पूर्व यात्रा शुरू करेंगे, जहां ऊर्जा, परमाणु, रक्षा सौदे और अन्य रणनीतिक विषयों पर अहम घोषणाएं होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










