ePaper

शेयर बाजार में सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन धड़ाम, निफ्टी स्थिर

Updated at : 08 May 2024 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन धड़ाम, निफ्टी स्थिर

शेयर बाजार में मामूली बढ़त. फाइल फोटो

Stock Market: कारोबार के दौरान एक समय सेसेंक्स 437.93 अंक तक लुढ़क गया था. सेंसेक्स मंगलवार को 383.69 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 140.20 अंक की गिरावट आई थी.

विज्ञापन

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट का दौर लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. इस बीच, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 45 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सपाट होकर स्थिर बना रहा. एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के साथ उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में गिरावट आई.

कारोबार के दौरान 437 अंक से अधिक गिरा सेंसेक्स

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 45.46 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,466.39 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 437.93 अंक तक लुढ़क गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22,302.50 अंक पर स्थिर रहा. बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 383.69 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 140.20 अंक की गिरावट आई थी. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

किन कंपनियों का हुआ नुकसान

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो तथा मारुति शामिल हैं. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,668.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

थम नहीं रहा बाजार का बवंडर! बिकवाली से फिर टूटा सेंसेक्स

एशियाई बाजारों का कैसा रहा हाल

वहीं, एशिया के दूसरे देशों के बाजारों की बात की जाए, तो इनमें भी गिरावट का दौर जारी है. जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही. अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा.

अक्षय तृतीया पर सोना ही नहीं, तो फिर इन चीजों की भी कर सकते हैं खरीद

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola