1,710 अंक फिसलकर 29,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 8,469 अंक पर बंद
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 18 Mar 2020 4:26 PM
बढ़त के साथ बाजार बंद. फाइल फोटो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की डर से अर्थव्यवस्था खासकर वित्तीय क्षेत्र में पड़ने वाले प्रभाव की वजह से बुधवार को बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,710 अंक या 5.6 फीसदी फिसलकर 29,000 से नीचे पहुंच गया है.
मुंबई : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की डर से अर्थव्यवस्था खासकर वित्तीय क्षेत्र में पड़ने वाले प्रभाव की वजह से बुधवार को बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,710 अंक या 5.6 फीसदी फिसलकर 29,000 से नीचे पहुंच गया है. यह बुधवार को 28,869.51 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 425.55 अंक का गोता लगाकर 8,541.50 के स्तर पर बंद हुआ. इसके साथ ही, एशियाई बाजारों में भी बढ़त दर्ज की गयी. देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल देखने को मिली.
सेंसेक्स एक समय करीब 2000 अंक तक टूट गया था, लेकिन बाद में थोड़ा संभलने के बाद इस साल की नौवीं बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. यस बैंक का शेयर 5.37 फीसदी की बढ़त के बाद 61.80 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार की शुरुआत में इसके शेयर में 37 फीसदी तक उछाल देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में यस बैंक का शेयर 64 रुपये 50 पैसे के स्तर पर खुला और देखते ही देखते यह 87 रुपये 95 पैसे के स्तर को छू लिया.
भारी उतार-चढ़ाव भरे दोपहर के समय कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिर गया. यह दोपहर ढाई बजे यह 1,227.65 अंकों या 4.01 फीसदी की गिरावट के साथ 29,351.44 पर था. इसी तरह एनएसई निफ्टी में दिन के उच्च स्तर से लगभग 500 अंक की गिरावट देखने को मिली और यह 343.85 अंकों या 3.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,623.20 पर था.
सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट इंडसइंड बैंक में देखने को मिली. इसके अलावा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एसबीआई और टाइटन में भी गिरावट देखने को मिली. कारोबारियों के मुताबिक, बाजार में शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रह सकी, क्योंकि निवेशकों की धारणा पर आर्थिक मंदी की आशंका भारी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










