Stock Market: सेंसेक्स–निफ्टी में हल्की बढ़त, रिकॉर्ड हाई के बिल्कुल करीब पहुंचे इंडेक्स

Stock Market
Stock Market: निफ्टी 50 ने 26,122 और सेंसेक्स ने 85,320 पर हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की. सुस्त ओपनिंग के बावजूद दोनों इंडेक्स अपने सितंबर 2024 के रिकॉर्ड हाई स्तरों के बेहद करीब पहुंच गए, जिससे बाजार में नए शिखर छूने की उम्मीदें फिर बढ़ीं.
Stock Market: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई. बुल्स और बियर्स के बीच जारी खींचतान के बीच बाजार ने एक बार फिर सतर्क रुख के साथ ट्रेडिंग शुरू की, जबकि निवेशक नए रिकॉर्ड हाई की उम्मीद में दिखे.
निफ्टी–सेंसेक्स की शुरुआती बढ़त
निफ्टी 50 ने सप्ताह की शुरुआत 26,122.80 पर की, जिसमें 54.65 अंक या 0.21% की बढ़त दर्ज हुई. वहीं BSE सेंसेक्स ने 85,320.04 पर खुलते हुए 88.12 अंक (0.10%) की हल्की मजबूती दिखाई. शुरुआती सुस्त रफ्तार के बावजूद दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स अपने सर्वकालिक उच्च स्तर—निफ्टी का 26,277.37 और सेंसेक्स का 85,978.25 (दोनों सितंबर 2024 में बने) के बेहद करीब पहुंचते नजर आए.
वैश्विक दबाव के बावजूद भारतीय बाजार मजबूत
मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक दबाव के बीच भारतीय इक्विटी बाजार स्थिरता दिखा रहा है. निवेशकों की निगाहें इस समय अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों पर हैं, जिनसे यह पता चलेगा कि नए टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करेंगे और फेडरल रिज़र्व भविष्य की नीति पर क्या कदम उठा सकता है.
मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के अनुसार “भारतीय बाजार अब रुपये की चाल को बारीकी से देखेगा.शुक्रवार की बाजार गिरावट तब आई जब रुपया 88.8 प्रति डॉलर के स्तर को तोड़कर भावनात्मक स्तर 89 रुपये प्रति डॉलर से भी नीचे चला गया.ट्रेड और पोर्टफोलियो फ्लो में कमजोरी और RBI की ओर से हस्तक्षेप के अभाव ने सेंटिमेंट कमजोर किया.” रुपये का कमजोर होना आयात-निर्भर सेक्टरों पर दबाव बढ़ाता है, जिसका असर बाजार की धारणा पर भी पड़ता है.
एशियाई बाजारों में मजबूती
सप्ताह के पहले दिन अधिकांश एशियाई बाजार बढ़त में दिखाई दिए.
- हांगकांग का हैंग सेंग: 1.4% की छलांग
- दक्षिण कोरिया का KOSPI: 1% से अधिक ऊपर
- ताइवान वेटेड इंडेक्स: 0.9% की बढ़त
- जापान का निक्केई 225: छुट्टी के कारण बंद
Also Read : सोना–चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










