ePaper

SBI के शेयरों के दम पर सेंसेक्स नए रिकॉर्ड पर, निफ्टी बोल रहा बम-बम

Updated at : 15 Jul 2024 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
SBI के शेयरों के दम पर सेंसेक्स नए रिकॉर्ड पर, निफ्टी बोल रहा बम-बम

Stock Market

Stock Market: एशिया के दूसरे बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक दायरे में रहा.

विज्ञापन

Stock Market: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में लिवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के पूंजी प्रवाह से सोमवार 15 जुलाई 2024 को घरेलू शेयर बाजार में तेजी बनी रही. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 145 अंकों की बढ़त के साथ नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी नए शिखर पर पहुंच गया.

सेंसेक्स 145.52 अंक पर बंद

घरेलू शेयर बाजार में 30 स्टॉक्स पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 145.52 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ नये रिकॉर्ड स्तर 80,664.86 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 343.2 अंक तक चढ़ कर 80,862.54 के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 84.55 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,586.70 के नये शिखर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 132.9 अंक की बढ़त के 24,635.05 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 622 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 80,519.34 अंक पर और एनएसई निफ्टी 186.20 अंक की बढ़त के साथ 24,502.15 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ था.

SBI समेत इन शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, मारुति और आईटीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहे. नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Upcoming IPO: सैनस्टार का 19 जुलाई को खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड 90 से 95 रुपये प्रति शेयर

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक दायरे में रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4,021.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढ़कर 85.15 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा.

ये भी पढ़ें: आम आदमी को आंख तरेर रही तरकारी, थोक महंगाई लगातार चौथे महीने उफान पर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola