मुहर्रम की छुट्टी के बाद सुस्ती के साथ खुला बाजार, शुरुआती कारोबार में 252 अंक गिरा सेंसेक्स
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 18 Jul 2024 10:45 AM
Stock Market
Stock Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं. हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी का रुख बना हुआ है. अमेरिका का डाऊ जोंस बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुआ था.
Stock Market: मुहर्रम के अवकाश के बाद गुरुवार 18 जुलाई 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने सुस्ती के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. बाद में बाजार ने खुद को संभाला और अब सुबह के 10 बजे के बाद से मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) करीब 251.93 अंक गिरकर 80,464.62 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) ने भी 76.6 अंक फिसलकर 24,536.40 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की.
16 जुलाई को हाईएस्ट लेवल पर बंद हुआ था सेंसेक्स
मुहर्रम के अवकाश से पहले मंगलवार 16 जुलाई 2024 को शेयर बाजार (Share Market) में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 51.69 अंक यानी 0.06 प्रतिशत चढ़कर अपने तब तक के हाईएस्ट लेवल 80,716.55 अंक पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 26.30 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ नए शिखर 24,613 अंक पर पहुंच गया था.
लाभ में रहे ये शेयर
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में सूचीबद्ध हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, सनफार्मा, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाभ में रहे. भारती एयरटेल, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्रा सीमेंट के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: OPS: पुरानी पेंशन योजना पर बजट से आ सकती है बड़ी खबर, कर्मचारियों को बड़ा फायदा
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं. हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी का रुख बना हुआ है. अमेरिका का डाऊ जोंस बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुआ था. वैश्विक बाजारो में सोना 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 2,465.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 85.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
ये भी पढ़ें: Gold Price: मात्र 13 दिनों में 1,356 रुपये महंगा हो गया सोना, जानें क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










