ePaper

Gold Price: मात्र 13 दिनों में 1,356 रुपये महंगा हो गया सोना, जानें क्या है वजह

Updated at : 18 Jul 2024 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price: मात्र 13 दिनों में 1,356 रुपये महंगा हो गया सोना, जानें क्या है वजह

Gold Price Hike

Gold Price Hike: ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. 8 जुलाई 2024 को सोना अपने पीक पर पहुंच गया था. इसके बाद 16 जुलाई 2024 को यह 73,131 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला.

विज्ञापन

Gold Price Hike: बहुमूल्य पीली धातु सोना (Gold) की कीमतें लगातार ऊंचाई छूती नजर आ रही हैं. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना की कीमतों में लगातार पांचवें दिन तेजी देखी गई. ऑल इंडिया लेवल पर मात्र 13 दिनों में ही सोना की कीमतें (Gold Price) 1,356 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गईं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के अनुसार, सोना 16 जुलाई को सोना 73,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ. चांदी भी 92,014 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है. बुधवार को मुहर्रम की वजह से देश के सर्राफा बाजारों में अवकाश था.

मात्र दिनों में अपने पीक पर पहुंचा Gold

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के अनुसार, 3 जुलाई 2024 को देश के सर्राफा बाजारों में सोना की कीमत 71,983 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इसके बाद 8 जुलाई 2024 को सोना अपने पीक पर पहुंच गया था और यह 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. इसके बाद 16 जुलाई 2024 को यह 73,131 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और 73,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. 3 जुलाई से लेकर 16 जुलाई 2024 के बीच अगर आप देखेंगे, तो इन 13 दिनों के अंतराल में सोना की कीमतों में करीब 1,356 रुपये की जोरदार तेजी दर्ज की गई.

घरेलू बाजार में आखिर इतना महंगा क्यों हो गया Gold

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) के वरिष्ठ कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. उन्होंने कहा कि सोमवार को कोई प्रमुख आंकड़ा निर्धारित नहीं है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पावेल की टिप्पणियां सुर्खियों में रहीं. पावेल ने कहा कि दूसरी तिमाही के आंकड़ों से नीति निर्माताओं को इस बात का भरोसा मिला है कि मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंक के दो प्रतिशत के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक दरों में कटौती करने की जल्दी में नहीं है. उन्होंने श्रम बाजार में नरमी और घाटे में वृद्धि के बारे में भी चिंता जताई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि ईटीएफ की मांग और सट्टा खरीद के बीच सोने की कीमतों में तेजी आई. इसका कारण यह है कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गईं.

ये भी पढ़ें: Potato Price: बेकाबू सब्जी के राजा आलू को रसोई में लाने की तैयारी, बंगाल उठाने जा रहा कदम

वायदा बाजार में भी चढ़ गई Gold की कीमत

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 172 रुपये की तेजी के साथ 73,643 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 172 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,643 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 12,177 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,437.60 डॉलर प्रति औंस हो गया. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई.

ये भी पढ़ें: OPS: पुरानी पेंशन योजना पर बजट से आ सकती है बड़ी खबर, कर्मचारियों को बड़ा फायदा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola