ePaper

Billionaires of India: अपने दम पर खड़ा किया अरबों का साम्राज, कौन हैं भारत के टॉप 7 सेल्फ-मेड-एंटरप्रेन्योर्स

Updated at : 03 Dec 2023 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Billionaires of India: अपने दम पर खड़ा किया अरबों का साम्राज, कौन हैं भारत के टॉप 7 सेल्फ-मेड-एंटरप्रेन्योर्स

Self-Made Billionaires of India: कई लोगों का मानना है कि केवल पैसे से ही पैसा कमाया जाता है. मगर, आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बतायेंगे जिन्होंने इस बात को गलत साबित कर दिया है.

विज्ञापन
undefined

Self-Made Billionaires of India: कई लोगों का मानना है कि केवल पैसे से ही पैसा कमाया जाता है. मगर, आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बतायेंगे जिन्होंने इस बात को गलत साबित कर दिया है. उन्होंने बिना किसी बैकअप के अपने दम पर अरबों रुपये का साम्राज्य खड़ा किया है. इतना ही नहीं, आज उनकी गिनती भारत के अमीर उद्योगपतियों में होती है.

undefined

राधाकिशन दमानी

राधाकिशन दमानी डीमार्ट के मालिक है. Forbes के अनुसार, मुंबई के दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी मार्च 2017 में अपनी सुपरमार्केट श्रृंखला एवेन्यू सुपरमार्ट के आईपीओ के बाद भारत के खुदरा राजा बन गए. दमानी 2002 में मुंबई में एक स्टोर के साथ खुदरा बिक्री में उतरे. आज पूरे भारत में उनके 336 डीमार्ट स्टोर हैं. दमानी के पास तंबाकू कंपनी वीएसटी इंडस्ट्रीज से लेकर सीमेंट उत्पादक इंडिया सीमेंट्स तक कई कंपनियों में हिस्सेदारी है. उनकी कुल संपत्ति 1750 करोड़ रुपये के आसपास है.

undefined

नितिन कामथ

नितिन कामथ का संबंध भी शेयर बाजार से है. वो ब्रोकरेज फर्म जीरोधो के को-फाउंडर हैं. उनके संपत्ति का नेटवर्थ करीब 270 करोड़ डॉलर का बताया जाता है. Forbes के अनुसार, बैंगलोर स्थित ज़ेरोधा के 10 मिलियन ग्राहक हैं, जो इसे देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्मों में से एक बनाता है.

Also Read: Small Business Ideas: कम पैसे में शुरू करें ये बिजनेस प्लान, छप्पर फाड़कर बरसेगा धन
undefined

बिन्नी बंसल

बिन्नी बंसल ने ऑनलाइन मॉर्केटिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी. उनकी मौजूदा नेटवर्थ 140 करोड़ डॉलर की बतायी जाती है.

undefined

सचिन बंसल

बिन्नी बंसल ने सचिन बंसल के साथ मिलकर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकॉर्ट की शुरूआत की थी. उनका मौजूदा नेटवर्थ 130 करोड़ डॉलर का है. उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

undefined

दीपिंदर गोयल

दीपिंदर गोयल आज कर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने जोमैटो की स्थापना की है. इस साल पहली बार, जोमैटो ने प्रॉफिट गेन किया है. दीपिंदर गोयल की कुल संपत्ति करीब 126 करोड़ रुपये के आसपास की है.

undefined

विजय शेखर शर्मा

भारत में तेजी से बढ़ते यूपीआई पेमेंट के बीच विजय शेखर शर्मा की कंपनी पेटीएम काफी तेजी से लोकप्रिय हुई है. सुरक्षित पेमेंट के मामले में कंपनी ने अपने ग्राहकों का भरोसा जीता है. वर्तमान में उनकी नेटवर्थ करीब 110 करोड़ रुपये की है.

undefined

कुणाल शाह

कुणाल शाह ने क्रेड की स्थापना की है. उन्होंने विल्शन कॉलेज से दर्शनशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की है. इसके बाद, एमबीए की पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया. उन्होंने 2018 में फिनटेक कंपनी क्रेड की स्थापना की. उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ डॉलर के करीब है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola