SBI: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक जुटाएगा 50 हजार करोड़ रुपये, जानिये क्या है एसबीआई का प्लान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jun 2023 9:06 PM

विज्ञापन

SBI: भारतीय स्टेट बैंक चालू वित्त वर्ष में बांड के जरिए भारतीय और विदेशी बाजारों से 50000 करोड़ रुपये जुटाएगा. बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एसबीआई ने शेयर बाजार को बताया कि इस संबंध में बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने भी मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

SBI: सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई चालू वित्त वर्ष में बांड के जरिए भारतीय और विदेशी बाजारों से 50000 करोड़ रुपये जुटाएगा. भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को आज यानी शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी है. निदेशक मंडल ने बांड जारी कर रुपये या किसी अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में धन जुटाने की मंजूरी दी है. गौरतलब है कि एसबीआई का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में करीब 90 फीसदी इजाफे के साथ 18094 करोड़ रुपये था.

सरकार की मंजूरी के अधीन
भारतीय स्टेट बैंक लंबी अवधि के बॉन्ड्स, बेसेल-3 कम्प्लाइंट एडिशनल टियर-1 बॉन्ड या बेसेल-3 कम्प्लाइंट टियर-2 बॉन्ड्स शामिल कर फंड जुटाने की कोशिश कर रही है. बता दें, स्टेट बैंक को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारतीय या विदेशी निवेशकों को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए बॉन्ड जारी करने की अनुमति मिल गई है. हालांकि, यह सरकार की मंजूरी के अधीन होगा. एसबीआई की ओर से शेयर बाजार को बताया गया है कि इसको लेकर बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है.

Also Read: Extreme weather: प्रतिकूल मौसम के कारण 233 लोगों की मौत, 0.95 मिलियन हेक्टेयर फसल को नुकसान

क्या है एसबीआई की आगे की योजना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई बोर्ड ने बैंक को 715 के लक्ष्य के साथ निवेश करने की  सलाह दी है. एसबीआई का स्टॉक फिलहाल 575 के स्तर पर है. ऐसे में एसबीआई ने स्टॉक में 24 फीसदी की बढ़त का अनुमान जताया है. गौरतलब है कि मार्च तिमाही में बैंक का परफॉर्मेंस काफी बेहतर रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola