Extreme weather: प्रतिकूल मौसम के कारण 233 लोगों की मौत, 0.95 मिलियन हेक्टेयर फसल को नुकसान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jun 2023 8:24 PM
Extreme weather: सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के मुताबिक, मौसम की प्रतिकूल गतिविधियों के कारण इस बार देश के कुल 32 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के अलग-अलग इलाके कई बार खराब मौसम की चपेट में आये. साल 2023 के जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच 233 लोगों की मौत हुई.
Extreme weather: मौसम की बेरुखी ने इस साल कई लोगों की जान ले ली है. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के पहले चार महीनों में चरम मौसम की घटनाओं ने देश में 233 लोगों की जान ले ली. यहीं नहीं 0.95 मिलियन हेक्टेयर फसल को भी खराब मौसम की कीमत चुकानी पड़ी है. यानी इसी साल जनवरी लेकर अप्रैल महीने तक बेहद प्रतिकूल मौसम के कारण इतने लोगों की जान गई है.
बीते साल से ज्यादा मौसम की बेरुखी इस साल दिखी
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के मुताबिक, मौसम की प्रतिकूल गतिविधियों के कारण इस बार देश के कुल 32 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के अलग-अलग इलाके कई बार खराब मौसम की चपेट में आये. जबकि, साल 2022 में 27 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हुए थे. सबस ज्यादा खराब मौसम की चपेट में आने वाला राज्य राजस्थान और महाराष्ट्र रहा. राजस्थान और महाराष्ट्र में प्रतिकूल मौसम के दिनों की अधिकतम संख्या 30-30 रही. इसके बाद हिमाचल प्रदेश में 28, बिहार और मध्य प्रदेश में 27-27 दिन प्रतिकूल रहे.
पिछले साल हुई थी 86 लोगों की मौत
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, देश का राजधानी दिल्ली में पिछले साल की समान अवधि में 25 प्रतिकूल दिन रहे थे जबकि इस साल यह संख्या घटकर 12 दिन रही. रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी और अप्रैल 2022 के बीच, प्रतिकूल मौसम की घटनाओं के कारण 86 लोगों की मौत हुई और 30000 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा था.
Also Read: सचिन पायलट की नई पार्टी पर केसी वेणुगोपाल ने कहा- यह महज एक अफवाह, साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच 35 दिनों की तुलना में इस साल 58 दिन आकाशीय बिजली गिरी और तूफान आए. रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर घटनाएं मार्च और अप्रैल में हुईं. रिपोर्ट के मुताबिक देश ने 2023 के पहले चार महीनों में पिछले साल के 40 दिनों की तुलना में सिर्फ 15 दिन गर्म हवाएं चली. भारत में 2022 में 365 दिनों में से 314 दिन प्रतिकूल मौसम के कारण घटनाएं हुई. इन घटनाओं में 3026 लोगों की मौत हुई थी और 19.6 लाख हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










