ePaper

SBI ने अपनी इस स्कीम की 31 मार्च तक बढ़ाई डेडलाइन, देश के लाखों बुजुर्गों को होगा फायदा

Updated at : 27 Dec 2020 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
SBI ने अपनी इस स्कीम की 31 मार्च तक बढ़ाई डेडलाइन, देश के लाखों बुजुर्गों को होगा फायदा

SBI wecare deposit scheme : गारंटीड मंथली इनकम की खातिर बचत योजनाओं में निवेश करने वाले देश के लाखों बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है. देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम एसबीआई वीकेयर (SBI Wecare) की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. बैंक की ओर से यह दूसरी बार ऐसा कदम उठाया गया है, जब इस स्कीम को आगे बढ़ाया गया है. मई 2020 में एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम का ऐलान किया था.

बैंक की ओर से शुरुआत में इसकी आखिरी तारीख सितंबर तक निर्धारित की गई थी. एसबीआई ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों अधिक से अधिक ब्याज प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी, ताकि उन्हें इस संकट के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके. बैंक ने इस स्कीम के तहत बुजुर्गों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दिया है.

5 साल और उससे अधिक समय के लिए किया जा सकता है डिपॉजिट

एसबीआई की स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम एसबीआई वीकेयर को मई 2020 में रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट के साथ लॉन्च किया गया था. इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए 30 बीपीएस का एक्स्ट्रा प्रीमियम उनके रिटेल टर्म डिपोजिट पर 5 साल और उससे ज्यादा की अवधि के लिए ऑफर किया गया.

वरिष्ठ नागरिकों 0.80 फीसदी अधिक मिलता है ब्याज

एसबीआई की स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आम आदमी की तुलना में 80 आधार अंक (बीपीएस) पर अधिक ब्याज दर हासिल होती है. फिलहाल, एसबीआई आम जनता के लिए 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.40 फीसदी ब्याज दर देता है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक की स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम एसबीआई वीकेयर के तहत 6.20 फीसदी ब्याज निर्धारित किया गया है.

पहले निकासी पर मिलेगा कम ब्याज

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई की विशेष एफडी दर वाली इस स्कीम के तहत जमा पैसे को समय से पहले निकासी करने पर अतिरिक्त ब्याज यानी 30 बीपीएस नहीं मिलेगा. अगर आप स्कीम के तहत एफडी की समय से पहले निकासी का ऑप्शन चुनते हैं, तो आपका फिक्स्ड डिपॉजिट इनवेस्टमेंट सामान्य ग्राहकों से केवल 5.9 फीसदी यानी 50 बीपीएस ही ज्यादा होगा.

Also Read: SBI जनरल हेल्थ इंश्योरेंस की आरोग्य प्रीमियर में दी जा रही है बेहतर सुविधाएं, जानिए इसकी खासियत और लाभ

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola