RBI ने साफ किया पूरा सिस्टम, अब नहीं होगी नियमों में कंफ्यूजन

Updated at : 29 Nov 2025 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
RBI ने साफ किया पूरा सिस्टम, अब नहीं होगी नियमों में कंफ्यूजन

RBI के नए Master Directions से बैंकिंग नियमों को समझना अब और आसान हो गया है.

RBI Master Directions: यह बदलाव बैंकिंग दुनिया में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होने वाला है. RBI ने अब 9000 से ज्यादा पुराने नियमों को एक जगह समेटकर 244 Master Directions जारी किए हैं, जिससे बैंकों और NBFCs जैसी वित्तीय संस्थाओं को नियम समझने में अब कहीं दिक्कत नहीं होगी. पहले अलग-अलग सर्कुलर ढूंढते-ढूंढते Compliance में समय और मेहनत दोनों खर्च होते थे, लेकिन अब सब कुछ साफ और आसानी से उपलब्ध होगा. यह कदम न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ाएगा, बल्कि देश में कारोबार करना भी आसान बनाएगा. युवा भारत के डिजिटल बैंकिंग युग में यह सुधार निश्चित रूप से एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन

RBI Master Directions: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के बैंकिंग और वित्तीय सिस्टम को और स्पष्ट और सरल बनाने की बड़ी पहल की है. सालों से अलग-अलग समय पर जारी हुए हजारों सर्कुलर और निर्देशों को अब RBI ने एक साथ जोड़कर एक नए रूप में तैयार किया है. इसे Master Directions कहा गया है. इस बदलाव का मकसद है कि बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को नियम समझने में परेशानी न हो और उनका समय भी बच सके.

क्या बदला RBI के नियमों में?

RBI ने बताया कि पहले विभिन्न नियमों को समझने के लिए कई दस्तावेज देखने पड़ते थे. अब RBI ने करीब 9000 से ज्यादा पुराने नियमों को मिलाकर 244 Master Directions जारी कर दिए हैं. इससे बैंक, NBFC और अन्य संस्थाओं के लिए गाइडलाइन्स ढूंढना और पालन करना काफी आसान हो पाएगा.

किन संस्थाओं पर होगा असर?

यह नए नियम 11 तरह की Regulated Entities पर लागू होने वाली हैं. जैसे Commercial Banks, Small Finance Banks, Payments Banks, Urban और Rural Co-operative Banks, All India Financial Institutions और NBFCs आदि. RBI का कहना है कि इससे देश में व्यवसाय करना आसान होगा और Compliance का दबाव कम पड़ेगा.

क्यों जरूरी था नियमों का ये बदलाव?

वित्तीय दुनिया लगातार बढ़ रही है. नए हालात और जोखिमों की वजह से RBI को समय-समय पर नए नियम लाने पड़ते थे. लेकिन पुराने नियम हटाए नहीं गए थे, जिससे सिस्टम में Confusion बढ़ सकता था. इसी समस्या को खत्म करने के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है.

क्या बोले लोग और संस्थाएं?

RBI ने Master Directions का ड्राफ्ट जनता के सुझाव के लिए भी खोला था. जिसपर उन्हें 770 से ज्यादा कमेंट्स मिले है. जहां कुछ सुझाव नियम बदलने से जुड़े थे, तो उन्हें अभी शामिल नहीं किया गया है. लेकिन बाकी जरूरी सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही अंतिम Master Directions तैयार किए गए हैं.

Also Read: HDFC Bank पड़ी मुसीबत में, RBI की कार्रवाई से बढ़ी चिंता

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola