डिजिटल फ्रॉड पर मिलेगा 25000 रुपये का मुआवजा, सस्ता होगा MSME लोन
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (Credit: ANI)
RBI: आरबीआई गवर्नर ने MSME लोन की सीमा 20 लाख रुपये कर दी है और छोटे फ्रॉड पर 25,000 रुपये तक के मुआवजे का ऐलान किया है. जानिए कैसे सुरक्षित होगी आपकी बैंकिंग और किसे मिलेगा सीधा फायदा.
RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के लिए कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है. इन फैसलों का सीधा असर आपकी जेब, लोन और डिजिटल सुरक्षा पर पड़ने वाला है. आइए जानते हैं कि आरबीआई के ये नए नियम आपके लिए क्या लेकर आ रहे हैं.
धोखाधड़ी हुई तो क्या पैसे वापस मिलेंगे?
डिजिटल बैंकिंग के दौर में बढ़ते फ्रॉड को देखते हुए आरबीआई ने ग्राहकों की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया है.
- 25,000 रुपये तक का मुआवजा: छोटे फ्रॉड के शिकार हुए ग्राहकों को 25,000 रुपये तक का मुआवजा देने का फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा.
- रिकवरी एजेंट्स पर लगाम: लोन रिकवरी के लिए एजेंट्स की मनमानी अब नहीं चलेगी. इसके लिए सख्त गाइडलाइंस आ रही हैं.
- बुजुर्गों के लिए एक्स्ट्रा सुरक्षा: सीनियर सिटीजंस के पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए एडिशनल ऑथेंटिकेशन जैसे कदम उठाए जाएंगे.
MSME और व्यापारियों को क्या फायदा होगा?
छोटे कारोबारियों के लिए बैंक ने अपनी तिजोरी के दरवाजे और खोल दिए हैं.
- बिना गारंटी वाला लोन डबल: अब MSMEs को बिना किसी गारंटी (Collateral-free) के 10 लाख रुपये की जगह 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा.
- NBFCs को छूट: छोटी फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) को अब 1000 से ज्यादा ब्रांच खोलने के लिए बार-बार अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी, जिससे व्यापार करना आसान होगा.
सहकारी बैंकों (UCBs) में क्या बदलेगा?
गांव और छोटे शहरों में चलने वाले अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों को मजबूत करने के लिए भी बड़ी घोषणाएं हुईं है.
- मिशन सक्षम (Mission-SAKSHAM): इसके तहत 1.4 लाख बैंक कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि आपको बेहतर सर्विस मिले.
- होम लोन में आसानी: टियर 3 और 4 शहरों के बैंकों के लिए होम लोन के नियमों को और सरल बनाया गया है.
आम जनता के लिए और क्या है खास?
- रियल एस्टेट में निवेश बढ़ाने के लिए अब बैंक REITs को भी लोन दे सकेंगे.
- किसान क्रेडिट कार्ड और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट मॉडल में भी सुधार किया जा रहा है ताकि गांव-गांव तक बैंकिंग पहुंच सके.
ये भी पढ़ें: Repo Rate: नहीं बढ़ेगी आपके लोन की EMI, RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए