ePaper

राहुल गांधी ने कहा - कोरोना वायरस से भारतीय अर्थव्यवस्था ग्रस्त, हालात पर जवाब दें पीएम मोदी

Updated at : 12 Mar 2020 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा - कोरोना वायरस से भारतीय अर्थव्यवस्था ग्रस्त, हालात पर जवाब दें पीएम मोदी

कांग्रेस ने शेयर बाजार में भारी गिरावट को लेकर गुरुवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस से ग्रस्त है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस स्थिति के बारे में जवाब देना चाहिए.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने शेयर बाजार में भारी गिरावट को लेकर गुरुवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस से ग्रस्त है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस स्थिति के बारे में जवाब देना चाहिए. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया. गांधी ने यह भी दावा किया कि भारत एक देश के तौर पर संकट की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था को लेकर बेखबर हैं.

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘हमने देखा कि शेयर बाजार में क्या हुआ है. लाखों लोगों का नुकसान हुआ है. अर्थव्यवस्था की हालत सब देख रहे हैं. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘मोदी जी और उनकी विचारधारा ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया. उनके मुंह से अर्थव्यवस्था के बारे में एक शब्द नहीं निकल रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को तो अर्थव्यवस्था की समझ ही नहीं है.’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि देश की अर्थव्यवस्था की ऐसी हालत क्यों हुई है? उनके पास इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए क्या नीति है? कोरोना वायरस का उल्लेख करते हुए गांधी ने कहा, ‘कोरोना वायरस का अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर हो रहा है. प्रधानमंत्री सो रहे हैं. अर्थव्यवस्था को लेकर पहले ही बहुत देर हो चुकी है, नुकसान को कम करने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘युवाओं को प्रधानमंत्री से सवाल पूछना है कि उन्होंने रोजगार के लिए क्या किया है. यह नुकसान आपको होगा.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola