Putin Vs Trump Vs PM Modi Salary: मोदी, ट्रंप और पुतिन में किसे मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी ?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बीच में ) और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (दाएं)
Putin Vs Trump Vs PM Modi Salary: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के बीच यह जानना दिलचस्प है कि दुनिया के ताकतवर नेता कितनी सैलरी पाते हैं. इस रिपोर्ट में पुतिन, अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक कमाई की तुलना की गई है.
Putin Vs Trump Vs PM Modi Salary: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इसी बहाने लोगों के मन में एक दिलचस्प सवाल उठता है. क्या दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं की कमाई भी उतनी ही भारी होती है, जितनी हम सोचते हैं? आलीशान ज़िंदगी, जबरदस्त पावर और मोटी सैलरी. हकीकत जानकर आप चौंक सकते हैं. आज हम तीन बड़े नाम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सैलरी को आमने-सामने रखकर समझेंगे, ताकि फर्क साफ दिख सके.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सैलरी (Vladimir Putin Salary)
दुनिया की बड़ी सैन्य ताकत Russia के राष्ट्रपति होने के बावजूद पुतिन की आधिकारिक सैलरी बहुत ज्यादा नहीं है. सार्वजनिक रूसी रिकॉर्ड्स के मुताबिक, उनकी सालाना बेसिक सैलरी करीब 1.4 लाख डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1.16 करोड़ रुपये बैठती है. हालांकि, इसके अलावा पुतिन को सरकारी आवास, 24×7 सुरक्षा, सरकारी विमान, यात्राओं की सुविधा और अन्य कई विशेषाधिकार मिलते हैं, जिनकी कीमत सैलरी से कहीं ज्यादा मानी जाती है.
सबसे मोटी सैलरी पानेवाले अमेरिका के राष्ट्रपति (Donald Trump Salary)
दुनिया में सबसे ज्यादा आधिकारिक वेतन पाने वाले राष्ट्रपति हैं Donald Trump. United States के राष्ट्रपति की बेसिक सैलरी सालाना 4 लाख डॉलर (करीब 3.3 करोड़ रुपये) होती है. इसके अलावा ट्रैवल, एंटरटेनमेंट और आवास प्रबंधन के लिए तय भत्ते अलग से मिलते हैं. सब मिलाकर ट्रंप की कुल आधिकारिक आय करीब 5.69 लाख डॉलर सालाना तक पहुंच जाती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी (Narendra Modi Salary)
अब बात India के प्रधानमंत्री Narendra Modi की. पुतिन और ट्रंप की तुलना में पीएम मोदी की सैलरी बेहद कम है. उनकी कुल मासिक आय करीब 1.66 लाख रुपये है, यानी सालाना लगभग 20 लाख रुपये. खास बात ये है कि पीएम मोदी अपनी सैलरी में से सिर्फ 50 हजार रुपये खुद रखते हैं, जबकि बाकी रकम प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर देते हैं. हालांकि प्रधानमंत्री की आधिकारिक सैलरी कम है, लेकिन पीएम मोदी को सभी संवैधानिक सुविधाएं मिलती हैं. जैसे SPG सुरक्षा, सरकारी आवास, स्टाफ और सरकारी खर्च पर देश-विदेश यात्राएं.
| नेता | देश | पद | सालाना बेसिक सैलरी | भारतीय रुपये में (लगभग) | खास बातें |
|---|---|---|---|---|---|
| Donald Trump | USA | राष्ट्रपति | $4,00,000 | ₹3.3 करोड़ | दुनिया की सबसे ज्यादा राष्ट्रपति सैलरी |
| Vladimir Putin | Russia | राष्ट्रपति | $1,40,000 | ₹1.16 करोड़ | सैलरी कम, सरकारी सुविधाएं बहुत |
| Narendra Modi | India | प्रधानमंत्री | ₹20 लाख/वर्ष | ₹20 लाख | सिर्फ ₹50,000 निजी वेतन लेते हैं |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










