Punjab Flood Relief: अमृतसर-सुल्तानपुर लोधी के गांवों तक पहुंची रिलायंस की मदद, भोजन से लेकर आश्रय तक इंतजाम

Updated:
विज्ञापन
Punjab Flood Relief

Punjab Flood Relief

Punjab Flood Relief: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से राहत के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ा अभियान शुरू किया है. अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गाँवों में कंपनी ने राशन, आश्रय, स्वच्छता और पशुधन देखभाल की व्यापक व्यवस्था की है. जियो टीम नेटवर्क बहाली में जुटी.

विज्ञापन

Punjab Flood Relief: पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत और बचाव कार्यों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सक्रिय रूप से जुटी हुई है. कंपनी ने राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे अधिक प्रभावित गांवों में तत्काल मदद पहुंचाने की पहल की है. राहत कार्यों में पोषण, आश्रय, स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कंपनी ने 10 सूत्रीय सहायता कार्यक्रम शुरू किया है ताकि प्रभावित परिवारों और पशुधन दोनों को सुरक्षित रखा जा सके.

बाढ़ पीड़ितों के लिए पोषण, आश्रय और स्वास्थ्य सहायता

रिलायंस ने 10,000 से अधिक परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई है. जिन परिवारों के मुखिया महिलाएं या बुजुर्ग हैं, उन्हें 5,000 रुपये मूल्य के वाउचर भी दिए गए हैं. सामुदायिक रसोई के लिए राशन, सुरक्षित पेयजल हेतु पोर्टेबल फिल्टर और विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, बिस्तर, मच्छरदानी और रस्सियाँ वितरित की जा रही हैं. स्वच्छता पर जोर देते हुए हर प्रभावित परिवार को स्वच्छता किट दी जा रही है और जल स्रोतों को कीटाणुरहित करने की व्यवस्था की जा रही है ताकि बाढ़ के बाद बीमारियों का प्रकोप न फैले.

पशुधन और संचार सेवाओं की बहाली

पंजाब में बाढ़ से प्रभावित पशुधन की देखभाल के लिए रिलायंस फाउंडेशन और वनतारा की टीमों ने शिविर लगाए हैं. लगभग 5,000 मवेशियों के लिए 3,000 सिलेज बंडल वितरित किए गए हैं और पशुओं को दवाएँ व टीके लगाए जा रहे हैं. मृत पशुओं का वैज्ञानिक दाह संस्कार भी सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके. वहीं, जियो की पंजाब-टीम ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में नेटवर्क बहाल करने में अहम भूमिका निभाई है. रिलायंस रिटेल ने भी 21 आवश्यक वस्तुओं वाले सूखा राशन किट और स्वच्छता किट भेजकर राहत प्रयासों को और मजबूत किया है.

Also Read: बीमा सेक्टर में बदलाव, LIC का कारोबार गिरा, प्राइवेट कंपनियों ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola