ePaper

क्या आप भी सोच में पड़ जाते हैं Pre-Approved Loan मैसेज देखकर? जानें क्या करें ऐसे समय पर

Updated at : 04 Jan 2026 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
Pre-Approved Loan

सिर्फ सुविधा के लिए लोन लेना आपको लंबे समय तक बोझ दे सकता है.

What To Do With Pre-Approved Loan Messages: प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन कितना फायदेमंद है? जानिए बैंक ऐसे ऑफर क्यों भेजते हैं, कब लोन लेना सही है और किन हालात में रुकना समझदारी है.

विज्ञापन

What To Do With Pre-Approved Loan Messages: अगर आप अपना बैंक अकाउंट रेगुलर इस्तेमाल करते हैं या आपका क्रेडिट कार्ड ठीक-ठाक चल रहा है, तो आपने अपने फोन में जरूर ऐसा मैसेज देखा होगा “प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन”, “एक क्लिक में पैसा”, “कोई डॉक्यूमेंट नहीं”. ऐसे ऑफर उस वक्त आते हैं जब इंसान पैसों को लेकर थोड़ा टाइट महसूस कर रहा होता है. इसलिए ये ऑफर बहुत लुभावने लगते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि जो तुरंत मिले, वह सही भी हो. तो आइये जानतें हैं आखिर क्यों हमें इस तरह के मैसेज आते हैं और क्या करना चाहिए ऐसे समय पर.

बैंक आपको खुद लोन क्यों ऑफर करता है?

बैंक ये लोन इसलिए देता है क्योंकि वह आपको पहले से जानता है. आपकी सैलरी, खर्च करने की आदतें, पहले से चल रहे EMI और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल का पूरा डेटा उसके पास होता है. इसी आधार पर बैंक अंदाजा लगाता है कि आप कितना लोन ले सकते हैं और चुकाने की कितनी संभावना है. इससे बैंक का रिस्क कम हो जाता है और बिना ज्यादा जांच के लोन जल्दी जारी हो जाता है. पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड होते हैं और इन पर ब्याज ज्यादा होता है, इसलिए बैंक के लिए ये मुनाफे का सौदा भी होता है.

क्या प्री-अप्रूव्ड लोन सस्ता भी होता है?

अक्सर लोग मान लेते हैं कि प्री-अप्रूव्ड मतलब बेहतर डील है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. इन लोन पर ब्याज दरें कई बार औसत या उससे ज्यादा होती हैं. साथ ही प्रोसेसिंग फीस, बीमा जैसे ऐड-ऑन और तय शर्तें कुल लागत बढ़ा देती हैं. क्योंकि ग्राहक ऑफर की तुलना नहीं करता है और बैंक को सबसे सस्ता ऑप्शन देने का दबाव नहीं होता.

कब यह लोन सही साबित हो सकता है?

अगर जरूरत साफ और सीमित समय की है, जैसे मेडिकल इमरजेंसी, जरूरी पारिवारिक खर्च या थोड़े समय के लिए कैश की कमी, और EMI आपकी मासिक इनकम को नहीं बिगाड़ेगी, तब यह लोन मददगार हो सकता है. मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल वालों के लिए अपने ही बैंक से लोन लेना मैनेजमेंट के लिहाज से आसान भी हो सकता है.

कब रुकना ज्यादा समझदारी है?

सिर्फ जस्ट इन केस या लाइफस्टाइल खर्च के लिए लिया गया आसान लोन लंबे समय का बोझ बन सकता है. अगर पहले से कई EMI चल रही हैं या घर में बचत बहुत कम है, तो एक और लोन आपकी फाइनेंशियल स्थिति को कमजोर कर सकता है. खासकर तब, जब भविष्य में होम लोन जैसा बड़ा लोन लेने की योजना हो, क्योंकि पर्सनल लोन आपकी पात्रता को प्रभावित करता है.

लोन लेने से पहले किन बातों का ख्याल रखें?

अगर यह लोन आपको खुद जाकर अप्लाई करना पड़ता, तो क्या आप फिर भी लेते? अगर जवाब नहीं है, तो शायद जरूरत नहीं, सिर्फ सुविधा आपको खींच रही है. की फैक्ट स्टेटमेंट पढ़ना, कुल सालाना लागत समझना और शर्तें देखना बेहद जरूरी है. सही इरादे से लिया गया लोन सहारा बनता है, वरना वही सालों की चिंता बन जाता है.


ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड आपकी कमजोरी बन गया है? सिर्फ ये एक आदत लौटाएगी आपका कंट्रोल

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola