ePaper

सीनियर सिटीजन के लिए प्रधानमंत्री वय वंदन योजना, पेंशन के साथ-साथ गारंटीड रिटर्न

Updated at : 29 Mar 2021 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन के लिए प्रधानमंत्री वय वंदन योजना, पेंशन के साथ-साथ गारंटीड रिटर्न

Pradhan Mantri Vayu Vandan Yojana नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (Pradhan Mantri Vayu Vandan Yojana ) में निवेश करके आप अपना पेंशन तो फिक्स कर ही सकते हैं साथ ही साथ बेहतर रिटर्न भी प्राप्त कर सकते हैं. एक प्रकार से यह पेंशन स्कीम है. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 10 साल तक तय दर पर गारंटीड पेंशन मिलता है. इतना ही नहीं इस स्कीम में डेथ बेनेफिट की भी पेशकश की गयी है. शुरुआत में यह पेंशन स्कीम 31 मार्च 2020 तक के लिए थी. बाद में इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 60 साल है. इसका सीधा सा मतलब है कि 60 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्कीम बेहद ही फायदेमंद है. इसमें अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है. कोई भी वरिष्ठ नागरिक इस योजना में अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है. इस योजना की शुरुआत 4 मई 2017 के की गयी थी.

इस योजना में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी तक ब्याज मिलता है. इसमें वार्षिक पेंशन विकल्प चुनने पर 8.3 फीसदी तक ब्याज मिलता है. यह योजना सोशल सिक्युरिटी स्कीम है. यह योजना भारत सरकार की है, लेकिन इसे भारतीय जीवन बीमा निगम संचालित कर रहा है. शुरुआत में इसकी अधिकतम सीमा सात लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 लाख रुपये कर दिया गया है.

Also Read: एलआईसी होम लोन में दे रही है छह किस्तो की छूट

इस योजना में पेशन चुनने के कई विकल्प हैं. अगर आप एक साल, छह महीने, तीन महीने या एक महीने का विकल्प चुनते हैं. तो आपको इसके अनुसार ही पेंशन का लाभ मिलता है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से यह पॉलिसी खरीद सकते हैं. अगर आप इस स्कीम की ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो एलआईसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं. या फिर नजदीकी एलआईसी ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं.

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर कोई पॉलिसीधारक इस योजना से संतुष्ट नहीं है तो वह पॉलिसी लेने के 15 दिन के अंदर इसे वापस लिया जा सकता है. अगर पॉलिसी ऑनलाइन ली गयी है तो 30 दिनों के अंदर इसे वापस लिया जा सकता है. रिफंड की स्थिति में स्टैंप ड्यूटी और जमा की गयी राशि की पेंशन काटकर खरीद मूल्य रिफंड किया जाता है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola