Post Office Scheme: छोटी बचत की इन योजनाओं में मिलता है बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न, समझें पूरा प्लान

Published by :Pritish Sahay
Updated at :09 Sep 2022 7:45 PM
विज्ञापन
Post Office Scheme: छोटी बचत की इन योजनाओं में मिलता है बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न,  समझें पूरा प्लान

A family salvage usable items from their flood-hit home in Jaffarabad, a district of Pakistan's southwestern Baluchistan province, Thursday, Aug. 25, 2022. Pakistan's government in an overnight appeal sought relief assistance from the international community for flood-affected people in this impoverished Islamic nation, as the exceptionally heavier monsoon rain in recent decades continued lashing various parts of the country. AP/PTI(AP08_26_2022_000061A)

Post Office Scheme: डाकघर की कई योजनाएं हैं जो अच्छा खासा ब्याज देती है. इन योजनाओं में रकम जमा करने से रकम तेजी से बढ़ती है और कई योजनाओं के जरिए टैक्स में भी छूट मिलती है.

विज्ञापन

Post Office Scheme: छोटी-छोटी बचत योजनाओं के जरिए बड़ी रकम जमा किया जा सकता है. इस कड़ी में डाकघर की कई योजनाएं हैं जो अच्छा खासा ब्याज देती है. इन योजनाओं में रकम जमा करने से रकम तेजी से बढ़ती है और कई योजनाओं के जरिए टैक्स में भी छूट मिलती है. आज हम पोस्ट ऑफिस की 5 ऐसी योजनाओं की बात करेंगे जो बैंकों के सावधि जमा की तुलना में ज्यादा रिटर्न देते हैं.

पीपीएफ: डाकघर लंबी अवधि में गारंटीड रिटर्न की तलाश में छोटे जमाकर्ताओं के लिए कुछ सर्वोत्तम ब्याज दरें देता है. इसी में पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) योजना का नाम आता है. इस योजना में 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिलता है. निवेशक पीपीएफ खाते में सालाना 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात की जमा मासिक या तिमाही या सालाना आधार पर किया जा सकता है. पीपीएफ अकाउंट में निवेशक 15 वर्षों तक लगातार निवेश कर सकते हैं.

NSC: पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में एनएससी भी बड़ा रिटर्न देने वाली स्कीम है. यह धारा 80 सी के तहत टैक्स लाभ के साथ गारंटीड रिटर्न भी देता है. कई जानकार रिस्क से परहेज करने वाले निवेशकों को अक्सर इस योजना की सलाह देते हैं. नेशनल सिक्योरिटी स्कीम एक निश्चित रिटर्न की पेशकश करते हुए मूलधन को सुरक्षित रखता है. सरकार नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना के तहत जमा करने वाले निवेशकों को 6.8 फीसदी की दर से ब्याज देती है.

SSY: बचत योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना भी एक बेहतरीन स्कीम है. सुकन्या समृद्धि योजना में अन्य योजनाओं की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है. इसमें बहुत कम पैसा लगाकर मोटी रकम मिलती है. अगर अन्य छोटी बचत योजनाओं से तुलना करेंगे तो सुकन्या समृद्धि योजना में जमा राशि पर इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिलने वाला ब्याज पर भी टैक्स नहीं लगता. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जो खाता खोला जाता है, उसमें 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है.

SCSS Scheme: सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे सीनियर सिटीजन के लिए डाकघर की यह योजना बेहद लाभप्रद है. इसका रेट ऑफ इंटरेस्ट बैंकों की सावधि जमा की तुलना में काफी ज्यादा होता है. अभी एससीएसएस स्कीम पर 7.4 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज दर मिलता है. इस योजना का लाभ 60 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति ले सकता है.

KVP: योजना किसान विकास पत्र (केवीपी) डाकघर की एक लोकप्रिय योजना है. इसमें सरकार सालाना 6.9 फीसदी का चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान कर रही है. मौजूदा ब्याज दर पर, यह आपकी जमा राशि को 10 साल और 4 महीने में दोगुना कर सकता है. अगर आप आज 1 लाख रुपये का केवीपी डिपॉजिट शुरू करते हैं तो यह अगले 124 महीनों में बढ़कर 2 लाख रुपये हो जाएगा.

Also Read: वेतन में देरी पर केजरीवाल सरकार और DUTA में जंग, केन्द्र से की हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola