PM Surya Ghar Yojana : खुशखबरी! घर पर सोलर बिजली के लिए केंद्र के अलावा राज्य की भी सब्सिडी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Aug 2025 12:39 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

PM Surya Ghar Yojana : पीएम सूर्य घर योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपने घर की जरूरत के हिसाब से किसी भी क्षमता का सोलर पैनल लगा सकता है, लेकिन केंद्र और राज्य की सब्सिडी सिर्फ 3 किलोवॉट तक ही मिलेगी. इस योजना का मकसद मध्यम वर्ग के लोगों को सब्सिडी देकर फायदा पहुंचाना है.

विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana : केंद्र की पीएम सूर्य घर योजना से अब छत्तीसगढ़ के हर घर को बिजली में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा. इस योजना के तहत लोग अपने घर पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बना सकेंगे. इससे घर की जरूरत की बिजली खुद पूरी होगी और बची हुई बिजली ग्रिड को बेच सकेंगे. इससे बिजली बिल लगभग खत्म हो जाएगा और किसी रियायती योजना की जरूरत नहीं पड़ेगी. छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र की सब्सिडी के अलावा अपनी तरफ से भी अधिकतम 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की है, जिससे लोगों को सोलर पैनल लगाने में और मदद मिलेगी.

 72 हजार रुपये के लिए 6% ब्याज पर 10 साल का लोन मिलेगा

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 3 किलोवॉट के रूफटॉप सोलर पैनल पर कुल 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही हैं. इसकी कुल लागत करीब 1.80 लाख रुपये है, जिसमें बाकी 72 हजार रुपये के लिए 6% ब्याज पर 10 साल का लोन लगवाने वाले को मिलेगा. इसकी मासिक किस्त सिर्फ 808 रुपये होगी. छोटे घर वाले 1 या 2 किलोवॉट के पैनल भी लगा सकते हैं, जिन पर भी अलग-अलग सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी. ऊर्जा विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है. विभाग के मुताबिक, सोलर पैनल लगने के बाद लोगों को बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा. हर महीने 200 से 360 यूनिट तक बिजली बनेगी, जिससे घर की जरूरत और अतिरिक्त कमाई दोनों संभव होंगी.

उपभोक्ता अपनी जरूरत की बिजली खुद बनाएंगे

रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ता अपनी जरूरत की बिजली खुद बनाएंगे और बची हुई बिजली ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त कमाई करने में सक्षम होंगे. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में 25% बची लागत उपभोक्ता खुद दे सकते हैं या बैंक से कम ब्याज पर लोन ले सकते हैं. इसकी मासिक किस्त लगभग 800 रुपये होगी, जो मौजूदा समय में 400 यूनिट पर आने वाले औसत 1000 रुपये के बिल से भी कम है, जिससे बिजली खर्च में बड़ी बचत होगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola