पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त हुई जारी, आपके खाते में पैसा नहीं आया, तो यहां करें शिकायत

**EDS: SCREENSHOT FROM OFFICIAL YOUTIBE CHANNEL OF PM MODI ON FRIDAY, MAY 14, 2021** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi speaks while releasing the eighth instalment of minimum financial benefit under the Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme, via video conferencing, in New Delhi. (PTI Photo)(PTI05_14_2021_000106B)
pm kisan samman nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज पीएम मोदी ने योजना की आठवीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये रजिस्टेशन कराये हुए किसानों के खाते में डाले. इस योजना के तहत 9.5 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें इसका लाभ मिला.
pm kisan samman nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज पीएम मोदी ने योजना की आठवीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये रजिस्टेशन कराये हुए किसानों के खाते में डाले. इस योजना के तहत 9.5 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें इसका लाभ मिला.
अगर आपने भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और आपको अबतक यह जानकारी नहीं मिली है कि आपके खाते में पैसा आया कि नहीं आइए हम आपकी मदद कर देते हैं जिसके जरिये आप अपने खाते का स्टेट्स चेक कर सकते हैं और यह पता कर सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिला या नहीं.
अपने एकाउंट का स्टेट्स चेक करने के आप सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट पर जायें. https://pmkisan.gov.in इसपर जाने के बाद आपको फार्मर्स काॅर्नर पर जाना होगा, वहां आपको बेनेफेशियरी लिस्ट या लाभुकों की सूची पर जाना होगा. यहां पर आपको अपना पूरा डिटेल यानी नाम, पता, गांव जो कुछ पूछा जाये उसे भरना होगा. सबकुछ भरने के बाद गेट रिपोर्ट का आॅप्शन आयेगा जहां क्लिक करते ही आपको यह पता चल जायेगा कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं.
अगर खाते में पैसा ना आया हो तो आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आप किसान हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर सकते हैं- 011-24300606. पीएम ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये आज योजना के आठवीं किस्त को जारी किये जाने की घोषणा की. कोरोना काल में किसानों को यह मदद दिया जाना उनके लिए खुशी की खबर है.
Also Read: मौसम विभाग की चेतावनी : चक्रवाती तूफान तौकते रविवार 16 मई तक पश्चिमी तट से टकरायेगा, अरब सागर में है केंद्रित
पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब तक 1.35 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आय बेहतर करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले धान व गेहूं की खरीद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कर रही है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 60,000 करोड़ रूपये कोविड-19 महामारी के दौर में भेजे गए हैं जिससे किसानों को संकट के इस काल में भी राहत मिली है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




