PM Kisan Yojana: किसानों को कब मिलेगी 13वीं किस्त? जानें

PM Kisan Yojna: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार किसानों के खाते में होली से पहले 13वीं किस्त के पैसे डाल सकती है. हालांकि, इससे संबंधित अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. चलिए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना या फिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ पाने वाले किसानों को इसके 12 किश्त मिल चुके हैं. अब उन्हें इंतजार है तो इसके 13वें किस्त का. सभी इस बात को जानना चाहते हैं कि, आखिर उनके खाते में यह राशि आएगी कब. अगर आप भी सरकार की इस योजना का फायदा पाते हैं और जानना चाहते हैं कि इसकी अगली किस्त की राशि कबतक मिलने वाली है तो बता दें हाल ही में इससे जुड़ी एक लेटेस्ट अपडेट आयी है. लेकिन, यह जानकारी सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर नहीं दी गयी है और किस्त की तारीख की घोषणा भी नहीं की गयी है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स की तरफ से आयी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होली से पहले ही 13वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में डाल दी जा सकती है, इसमें किसानों को 2 हजार रुपये का फायदा मिलेगा.
इस योजना को जारी करने के पीछे केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. किसानों की स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से उन्हें केंद्र सरकार आर्थिक सहायता किसानों को देती है जिसके तहत प्रतिवर्ष के हिसाब से 6 हजार रुपये किसानों के खाते में डाले जाते हैं. यह सहायता राशि 2000-2000 के तीन किस्तों में किसानों को फि जाती हैं. जानकारी के लिए बता दें केंद्र की मोदी सरकार ने अबतक किसानों के खाते में 12 किस्त डाल दी है. किसानों को अब पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.
प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को 12 किस्त जारी जा चुकी है. अब सभी किसानों को 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन, इससे पहले उन्हें यह 13वीं किस्त मिले उनके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. यदि किसानों को इस योजना का फायदा उठाना है तो उन्हें कुछ गलतियों से बचना होगा. अगर वे इन गलतियों को करते हैं तो उनके पैसे अटक भी सकते हैं. चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में विस्तार से.
-
अगर आप चाहते हैं कि 13वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आये तो, इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है. अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं. वहीं, आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवाने में सक्षम हैं.
-
अगर आप चाहते हैं कि आने वाल्पे समय में भी आपको किस्त का फायदा मिलता रहे, तो आपको इसके लिए भू-सत्यापन करवाने की भी जरूरत है. अगर आपने अपना भू-सत्यापन नहीं करवाया है तब भी आपके पैसे अटक सकते हैं, सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी के लिए भू-सत्यापन करना अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




