ePaper

PM Kisan Scheme 2023: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 04 Jun 2023 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Scheme 2023: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @MahilaCongress ON WEDNESDAY, SEPT. 7, 2022** Kanyakumari: Congress leader Rahul Gandhi addresses the launch of 'Bharat Jodo Yatra', in Kanyakumari, Wednesday, Sept. 7, 2022. (PTI Photo)(PTI09_07_2022_000248B)

PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 14वीं किस्त का लाभुक किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सम्मान निधि जारी करने को लेकर ताजा अपडेट आया है. तो आइए जानते हैं कब तक किसानों के खाते में आएगी 14वीं किस्त.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किस्त किसानों के खाते में अभी नहीं आई है. जबकि लाभुक किसान काफी समय से 14वीं किस्त के इंतजार में है. ऐसे में आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं.  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी महीने सम्मान निधि को किसानों के खाते केन्द्र की मोदी सरकार भेज सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार किसानों के बैंक खातों में 15 जून तक रकम भेज सकती है.

इस दिन खाते में आ सकती है सम्मान निधि की रकम
किसान सम्मान निधि की रकम लाभुक किसानों के खातों में 15 जून के आप-पास आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा. 14वीं किस्त 15 जून तक खाते में भेज सकती है सरकार. गौरतलब है कि इससे पहले सम्मान निधि की 13वीं किस्त केन्द्र सरकार ने 26 फरवरी को किसानों के खाते में डाली थी.

14 वीं किस्त लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी
बता दें, योजना के लाभुक किसान जो 14वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले आप अपना ई-केवाईसी कराना जरूरी है. इसके लिए उन्हें या तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा या फिर आप खुद से अपने घर पर ऑनलाइन तरीके से ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. जरूरी स्टेप फॉलो करने के बाद आपका आसानी से ई-केवाईसी हो जाएगा.

Also Read: Odisha Train Accident: हादसे में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा अदाणी समूह

ऐसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस
अगर आपका भी नाम किसान सम्मान निधि के लाभुकों में शामिल हैं तो और लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. होप पेज खुलने पर आपको Farmers Corner सेक्शन पर जाकर Beneficiary Status के विकल्प को चुनना होगा. उसके बाद अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर वहां दर्ज कर अपना स्टेटस बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola