Odisha Train Accident: हादसे में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा अदाणी समूह
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Jun 2023 7:32 PM
Odisha Train Accident: अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने घोषणा की है कि ओडिशा ट्रेन हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अदानी समूह लेगा.
Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे ने कई लोगों को अपने परिवार से छीन लिया है, हादसे में कई बच्चे अनाथ भी हो गये है. ऐसे में अदाणी समूह ने बड़ा ऐलान किया है. अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने घोषणा की है कि हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अदानी समूह लेगा. गौरतलब है कि इस रेल हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, सैकड़ों लोग घायल होकर अस्पताल में पड़े हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है.
गौतम अदाणी ने बताया विचलित करने वाला हादास
अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी ने आज यानी रविवार को ओडिशा में हुए रेल हादसे को बेहद विचलित करने वाला बताया. उन्होंने इस घातक दुर्घटना में अपने माता-पिता या अभिभावक को खोने वाले बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देने की पेशकश की. अडाणी ने एक ट्वीट मे कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद करना तथा बच्चों को बेहतर कल देना सभी की जिम्मेदारी है.
अदाणी के किया ट्वीट
हादसे को लेकर अदाणी ने ट्वीट कर कहा कि उड़ीसा का ट्रेन हादसा से पूरा देश दुखी है. ऐसे में अदाणी समूह ने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने परिवार और अभिभावकों को खोया है, उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा. उन्होंने कहा कि पीड़ितों और उनके परिजनों को हिम्मत और बच्चों को बेहतर भविष्य मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है.
We have decided that the Adani group will take responsibility of the school education of the innocent people who have lost their parents in the #OdishaTrainAccident accident, announces Adani Group Chairperson Gautam Adani
— ANI (@ANI) June 4, 2023
रेलवे का बड़ा हादसा
गौरतलब है कि ओडिशा में बालासोर के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. इस हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गये थे जिससे कई लोगों की मौत हो गई. कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के कुछ पिछले डिब्बों पर पलट गए.देखते ही देखते यह बड़ी ट्रेन हादसे में तब्दील हो गया. इस हादसे में करीब 275 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं, 1100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. घायलों में कईयों की हालत नाजुक है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










