ePaper

PM Kisan Yojana: ये काम नहीं कराया तो 13वीं किस्त से हो सकते हैं वंचित, घर बैठे ऐसे करें e-Kyc

Updated at : 08 Feb 2023 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: ये काम नहीं कराया तो 13वीं किस्त से हो सकते हैं वंचित, घर बैठे ऐसे करें e-Kyc

**EDS: HANDOUT PHOTO MADE AVAILABLE FROM AICC ON TUESDAY, SEPT. 13, 2022** Thiruvananthapuram: Congress leader Rahul Gandhi walks with an elderly supporter during the party's Bharat Jodo Yatra, in Thiruvananthapuram district, Tuesday, Sept. 13, 2022. (PTI Photo)(PTI09_13_2022_000207A)

किसान भाई आप सम्मान निधि का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना e-Kyc करा लें. इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर करा सकते हैं, या फिर अपने पास अगर इंटरनेट की सुविधा और सिस्टम है, तो खुद से कर सकते हैं.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 13वीं किस्त का लाभ बहुत जल्द किसानों को मिलने वाली है. लेकिन इसके लिए उन्हें फटाफट अपना e-Kyc करा लेना जरूरी होगा. जो किसान भाई अबतक अपना e-Kyc नहीं करायें हैं, उन्हें जल्द से जल्द कराने की सलाह दी जा रही है. जिन किसानों ने e-Kyc नहीं कराया है, उनकी 13वीं किस्त रुक सकती है. e-Kyc के लिए आपको क्या करना है, यहां हम सब बताने वाले हैं.

ऐसे करें घर बैठे अपना e-Kyc

किसान भाई आप सम्मान निधि का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना e-Kyc करा लें. इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर करा सकते हैं, या फिर अपने पास अगर इंटरनेट की सुविधा और सिस्टम है, तो खुद से कर सकते हैं. इसके लिए अपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे. e-Kyc के लिए आपको पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

होप पेज पर Farmers Corner के ऑप्शन में आपको क्लिक करना होगा.

जिसमें e-Kyc का ऑप्शन दिया है. उसमें क्लिक करना होगा. क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाता है. जिसमें आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा.

पूरी प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही आपका e-Kyc आसानी से हो जाएगा.

क्या है किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केन्‍द्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना है. इस योजना के तहत छोटे और सीमान्त किसानों को सलाना न्यूनतम छह हजार रुपये दिये जाते हैं. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्‍तर प्रदेश में यह योजना गोरखपुर से शुरू की थी और एक करोड़ किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की पहली किस्‍त भेजी गयी थी. इस योजना के तहत हर पात्र किसान को तीन किश्तों में भुगतान किया जाता है और सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाती है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola