ePaper

PM Kisan Yojana: आपके खाते में 12वीं किस्त आएगी या नहीं, ऐसे करें चेक

Updated at : 30 Sep 2022 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: आपके खाते में 12वीं किस्त आएगी या नहीं, ऐसे करें चेक

pm-kisan-yojana

PM Kisan Yojana: क्या आपको पता है कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ई-केवाईसी अब जरूरी हो गया है.

विज्ञापन

PM Kisan Latest Updates : यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आगे की खबर जरूर पढ़ लें. जी हां… पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 12वीं किस्त का इंतजार अब लंबा हो चला है. हालांकि मीडिया में जो खबरें चल रहीं है उसके अनुसार जल्द ही राशी किसानों के खातों में आने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो योजना की 12वीं किस्त कुछ दिनों में यानी नवरात्रि के दौरान आ सकती है. ऐसा भी हो सकता है गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के खातों में पैसे डाल दें. हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

क्या आपको पता है कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ई-केवाईसी अब जरूरी हो गया है. पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को दिया जाएगा, जो इस योजना के लिए पात्र हैं. इसकी जांच चल रही है. यदि आपने आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती कर दी है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं भी आ सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर पर ओपन करने की जरूरत है.

-जब ये ओपन हो जाएगा तो इसके बाद यहां पर ‘Beneficiary Status’ वाला ऑप्शन नजर आएगा. इसपर क्लिक कर दें. फिर आपको अपने बैंक खाते या आधार नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनने की जरूरत है.

-आप इनमें से चुने गये नंबर (आधार नंबर या बैंक खाता संख्या) में से की एक को यहां दर्ज करने का काम करें.

-इतना करने के बाद आपको ‘गेट डाटा’ पर क्लिक करने की जरूरत है. इसके बाद आपके सामने स्टेटस आ जाएगा.

यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान (pmkisan.gov.in) की अगस्त-नवंबर की किस्त अब तक नहीं आने की वजह से किसान चिंतित हैं. साल 2021 में किस्त 9 अगस्त को ही जारी कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola