PM Kisan Yojana: इसी महीने आएगी किसानों के खाते में 13वीं किस्त! जान लें ये बात, नहीं तो अटक सकता है पैसा

Updated at : 11 Dec 2022 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: इसी महीने आएगी किसानों के खाते में 13वीं किस्त! जान लें ये बात, नहीं तो अटक सकता है पैसा

Moradabad: Workers carry wheat grain after harvesting, in Moradabad, Thursday, April 7, 2022. (PTI Photo)(PTI04_07_2022_000129B)

PM Kisan Yojana 13vi kist updates: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर महीने के आखिर में 13वीं किस्त सरकार किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा इस बाबत अभी तक नहीं की गयी है. इस बीच जान लें कुछ जरूरी बात

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के यदि आप लाभार्थी हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…यह योजना केंद्र की मोदी सरकार चलाती है जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है. किसानों की स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से उन्हें केंद्र सरकार आर्थिक प्रदान करती है. अबतक केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में 12 किस्त डालने का काम कर चुकी है. किसानों को अब पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को उनके खातों में भेजे जाते हैं. ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में केंद्र की मोदी सरकार डालती है. 12 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है जिससे पहले उन्हें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है. यदि किसानों को इस योजना का लाभ लेना है तो कुछ गलतियों से बचने की जरूरत है जिसकी वजह से उनके पैसे अटक सकते हैं. जानें कौन सी है वो गलतियां…

यदि आप चाहते हैं कि 13वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आये तो, इसके लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें. यदि आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं. वहीं, आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवाने में सक्षम हैं.

यदि आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ आगे मिलता रहे, तो आपको इसके लिए भू-सत्यापन करवाने की जरूरत है. सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना जरूरी है.

कब आएगी आपके खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त

यहां चर्चा कर दें कि पात्र किसानों के बैंक खाते में अबतक 12 किस्त केंद्र की मोदी सरकार डाल चुकी है. ऐसे में लाभार्थियों को अब 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर महीने के आखिर में 13वीं किस्त सरकार किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा इस बाबत अभी तक नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola