PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इस महीने आएगी पीएम किसान की 13वीं किस्त ? इनके खातों में अटक सकते हैं पैसे

Amritsar: A farmer inspects his wheat field before harvesting, ahead of the upcoming festival of 'Vaisakhi', in Amritsar, Tuesday, April 5, 2022. (PTI Photo)(PTI04_05_2022_000156B)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर महीने के आखिर में 13वीं किस्त सरकार किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा इस बाबत अभी तक नहीं की गयी है. इस बीच जान लें कुछ जरूरी बात
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की ओर से चलायी जाने वाली ऐसी योजना है, जिसमें किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है. अबतक केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में 12 किस्त डाल चुकी है. किसानों को अब पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को उनके खातों में भेजे जाते हैं. ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में केंद्र की मोदी सरकार डालती है. 12 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है जिससे पहले उन्हें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है. यदि किसानों को इस योजना का लाभ लेना है तो कुछ गलतियों से बचने की जरूरत है जिसकी वजह से उनके पैसे अटक सकते हैं. जानें कौन सी है वो गलतियां…
-यदि आप चाहते हैं कि 13वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आये तो, इसके लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें. यदि आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं. वहीं, आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवाने में सक्षम हैं.
Also Read: झारखंड के 1.14 लाख किसानों को अब नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ, जानें क्या है वजह
-यदि आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ आगे मिलता रहे, तो आपको इसके लिए भू-सत्यापन करवाने की जरूरत है. सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना जरूरी है.
यहां चर्चा कर दें कि पात्र किसानों के बैंक खाते में अबतक 12 किस्त केंद्र की मोदी सरकार डाल चुकी है. ऐसे में लाभार्थियों को अब 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर महीने के आखिर में 13वीं किस्त सरकार किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा इस बाबत अभी तक नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




