ePaper

PM Kisan Samman Nidhi 2021: कहीं अटक ना जाए पीएम किसान की अगली किस्त, जान लें ये जरूरी बात

Updated at : 07 Oct 2021 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 2021: कहीं अटक ना जाए पीएम किसान की अगली किस्त, जान लें ये जरूरी बात

PM Kisan Samman Nidhi Updates: स्टेटस चेक करने से आपको कई तरह की जानकारी प्राप्त होगी. जैसे आपको कितनी किस्त मिल चुकी है ? कौन सी किस्त रोक दी गई हुई ? यदि किस्त रुकी है तो इसके पीछे की वजह क्या है ?

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi 2021 Latest News : यदि आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजाना के लाभुक हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां, पीएम किसान की यदि आप अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें. नहीं तो हो सकता है आपका पैसा कहीं अटक ना जाए. आप अपना स्टेटस चेक करते रहें और जानकारी लेते रहें.

स्टेटस चेक करने से आपको कई तरह की जानकारी प्राप्त होगी. जैसे आपको कितनी किस्त मिल चुकी है ? कौन सी किस्त रोक दी गई हुई ? यदि किस्त रुकी है तो इसके पीछे की वजह क्या है ? ऐसे तमाम सवालों को जानने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स जानने होंगे जो ये हैं…

इस तरह चेक करें अपना खाता

-पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प नजर आयेगा.

-यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें… यहां नया पेज ओपन हो जाएगा.

-नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनने का काम करें.

-इन तीन नंबरों के माध्यम से आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं.

-आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भर दें…. इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक कर दें…

-यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी आ जाएगी.

-इसका मतलब है कि कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई सारी जानकारी आपको नजर आएगी.

Also Read: Gold Price Updates: दिवाली तक कीमत होगी 60 हजार! अभी सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

-अगली किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां नजर आएगी.

-यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ नजर आ रहा है तो इसका अर्थ है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ये किश्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर करने का काम किया जाएगा.

जानें क्यों लटक जाती है किस्त

यदि आपके खाते में अप्रैल-जुलाई की 2000 रुपये की किस्त नहीं भेजी गई है तो हो सकता है आपके डाक्यूमेंट में कोई कमी होने के कारण ऐसा हुआ हो. जैसे, हो सकता है आपके आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में कुछ गलत हो. यदि ऐसा हुआ तो आपके खाते में आने वाली किस्तें भी नहीं भेजी जाएगी. ऐसी गलती को आप घर बैठे दुरुस्त करने में सक्षम हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola