ePaper

Gold Price Updates: दिवाली तक कीमत होगी 60 हजार! अभी सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

Updated at : 04 Oct 2021 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Updates: दिवाली तक कीमत होगी 60 हजार! अभी सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

Gold Price Today : दो अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से बाजार बंद था. 27 सितंबर यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत 46170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. सप्ताह के अंतिम दिन 1 अक्टूबर को सोने की कीमत 46434 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची.

विज्ञापन

Gold Rate News : यदि आप इस त्योहारी सीजन में सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…दुर्गापूजा, दिवाली से पहले सोने की कीमत( Gold Rate) में भारी गिरावट दर्ज की गई है. यदि आपको याद हो तो साल 2020 के अगस्त के महीने में सोना 56264 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. वर्तमान समय में सोने की कीमत पर नजर डालें तो ये अभी 10000 रुपये से अधिक सस्ता होकर 46 हजार के आंकड़े पर पहुंच चुका है.

यदि आप सोने में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. जल्द ही सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचती नजर आयेगी. बाजार के जानकारों का कहना है कि पीली धातु की कीमत 60 हजार के आंकड़े को पार कर जाएगा.

पिछले सप्ताह की कीमत पर नजर

दो अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से बाजार बंद था. 27 सितंबर यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत 46170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. वहीं 28 सितंबर को सोने की कीमत 45957 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी. 29 सितंबर की बात करें तो इस दिन सोने की कीमत 46238 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी. 30 सितंबर को सोने की कीमत 45851 रुपए प्रति 10 ग्राम पर नजर आई और सप्ताह के अंतिम दिन 1 अक्टूबर को सोने की कीमत 46434 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची.

Also Read: Driving License Online : घर बैठे ऐसे बनवाएं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, ये डॉक्यूमेंट रखें साथ
क्या कहते हैं जानकार

बाजार के जानकारों की मानें तो साल के अंत तक सोने के बाजार में चमक आ जाएगी. सोना लॉग टर्म में अच्छा रिटर्न आपको दे सकता है. जानकार बताते हैं कि सोना भले ही वर्तमान समय में सस्ता हो रहा है लेकिन साल के अंत तक सोने में फिर से चमक वापस आ जाएगी. साल के अंत तक इसकी कीमत 1950 से 2000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने के आसार हैं. भारतीय बाजार की बात करें तो यहां सोने की कीमत के 58 हजार से 60 हजार प्रति के आंकड़े के करीब पहुंचने के आसार हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola