ePaper

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आ सकती है 13वीं किस्त जानें, उससे पहले कर लें ये जरूरी काम

Updated at : 03 Feb 2023 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आ सकती है 13वीं किस्त जानें, उससे पहले कर लें ये जरूरी काम

pm-kisan-yojana

PM Kisan Yojana 13vi kist date: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी में 13वीं किस्त सरकार किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा इस बाबत अभी तक नहीं की गयी है. इस बीच जान लें कुछ जरूरी बात

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के लाखों किसानों को मिल रहा है. इस योजना की अगली किस्त यानी 13वीं किस्त के बारे में किसान जानना चाहते हैं. तो आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं. वैसे तो सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गयी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी माह में 13वीं किस्त जारी की जा सकती है, जिसमें किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा.

किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करना है उद्देश्य

यह योजना केंद्र की मोदी सरकार चलाती है जिसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करना है. किसानों की स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से उन्हें केंद्र सरकार आर्थिक सहायता किसानों को देती है जिसके तहत साल में 6 हजार रुपये किसानों के खाते में डाले जाते हैं. ये मदद दो-दो हजार की तीन किस्तों में किसानों को दिये जाते हैं. अबतक केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में 12 किस्त डालने का काम कर चुकी है. किसानों को अब पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.

इन बातों का रखें ख्याल

12 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है जिससे पहले उन्हें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है. यदि किसानों को इस योजना का लाभ लेना है तो कुछ गलतियों से बचने की जरूरत है जिसकी वजह से उनके पैसे अटक सकते हैं. जानें कौन सी है वो गलतियां…

Also Read: बड़ी राहत : 30 रुपये से भी कम हो गयी आटे की कीमत! मोदी सरकार ने लिया ये फैसला

-यदि आप चाहते हैं कि 13वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आये तो, इसके लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें. यदि आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं. वहीं, आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवाने में सक्षम हैं.

-यदि आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ आगे मिलता रहे, तो आपको इसके लिए भू-सत्यापन करवाने की जरूरत है. सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना जरूरी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola