ePaper

PM Kisan Latest Updates : पीएम किसान की 12वीं किस्त को लेकर आया अपडेट! इंतजार होगा खत्म

Updated at : 29 Sep 2022 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Latest Updates : पीएम किसान की 12वीं किस्त को लेकर आया अपडेट! इंतजार होगा खत्म

Moradabad: Workers carry wheat grain after harvesting, in Moradabad, Thursday, April 7, 2022. (PTI Photo)(PTI04_07_2022_000129B)

PM Kisan Latest Updates : केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें इस बार पैसे के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

PM Kisan Latest Updates : यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां… पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 12वीं किस्त का इंतजार अब लंबा हो चला है. हालांकि मीडिया में जो खबरें चल रहीं है उसके अनुसार जल्द ही राशी किसानों के खातों में केंद्र की मोदी सरकार डालने वाली है. पीएम किसान (pmkisan.gov.in) की अगस्त-नवंबर की किस्त अब तक नहीं आने की वजह से किसान चिंतित हैं. साल 2021 में किस्त 9 अगस्त को ही जारी कर दी गयी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो योजना की 12वीं किस्त 30 सितंबर तक आ सकती है. ऐसा भी हो सकता है गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के खातों में पैसे डाल दें. हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

eKYC जल्दी करें

यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान योजना के लिए जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करायी गयी है. जानकारी के अनुसार किसान अब OTP बेस्‍ड eKYC कराने में अभी भी सक्षम हैं. पहले ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 निर्धारित थी, लेकिन अब इसके लिए तारीख की बाध्‍यता केंद्र की मोदी सरकार ने खत्‍म कर दी है. अब किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर बायोमीट्रिक आधारित ई-केवाईसी कराने के बाद अगली किस्त पा सकते हैं.

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi: 12वीं किस्त जल्दी आएगी खाते में, इन किसानों के खातों में नहीं आएंगे पैसे
इन किसानों के खातों में नहीं आएंगे पैसे

यहां चर्चा कर दें कि किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिये जाते हैं. सारकार किसानों के खातों में साल में दो-दो हजार करके तीन बार ये राशी डालती है. लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ई-केवाईसी अब जरूरी हो गया है. पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को दिया जाएगा, जो इस योजना के लिए पात्र हैं. इसकी जांच चल रही है. यदि आपने आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती कर दी है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं भी आ सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola