ePaper

PM Kisan: जल्द करा लें पीएम किसान से जुड़ा ये काम, कल है अंतिम डेट, नहीं तो अटक सकती है 12वीं किस्‍त

Updated at : 30 Jul 2022 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan: जल्द करा लें पीएम किसान से जुड़ा ये काम, कल है अंतिम डेट, नहीं तो अटक सकती है 12वीं किस्‍त

Amritsar: A farmer inspects his wheat field before harvesting, ahead of the upcoming festival of 'Vaisakhi', in Amritsar, Tuesday, April 5, 2022. (PTI Photo)(PTI04_05_2022_000156B)

PM Kisan Updates: ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान को ओपन कर लें. यहां pmkisan.gov.in टाइप कर दें. अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज नजर आने लगेगा.

विज्ञापन

PM Kisan 12th Installment Date: यदि आप भी पीएम किसान के लाभार्थी की लिस्‍ट में है तो इस खबर को एक बार जरूर पढ़ लें. ऐसा ना हो कि आप 12वीं किस्‍त का इंतजार करते रह जाएं और आपके खाते में वो आये ही नहीं. जी हां…यदि अब तक आपने eKYC नहीं कराया है तो अगले महीने आने वाली 12वीं किस्त आपके खाते में नहीं आये. ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित eKYC की लास्ट डेट 31 जुलाई है और आज 30 जुलाई हो गया है. इस हिसाब से अब आपके पास केवल एक दिन ही शेष रह गये हैं.

12वीं किस्त का करोड़ों किसानों को इंतजार

पीएम किसान (PM Kisan) की 12वीं किस्त का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यहां चर्चा कर दें कि साल अप्रैल-जुलाई की किस्त मात्र 10,83,69,179 किसानों के खातों में ही भेजा गया था. वहीं, इससे पहले वाली किस्त 11,14,85,888 किसानों के खातों में पहुंच पायी थी. यहां चर्चा कर दें कि किस्त के लेट होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है मोबाइल नंबर का आधार से अपडेट नहीं कराया जाना.

जानें ई-केवाईसी का प्रोसेस

– ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान को ओपन कर लें.

-यहां pmkisan.gov.in टाइप कर दें. अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज नजर आने लगेगा.

-अब इसके नीचे जाएं और आपको e-KYC लिखा दिखेगा. इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्‍लिक कर दें.

-अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालने का काम करें.

Also Read: Aadhaar Card Duplication: कहीं फर्जी तो नहीं है आपका आधार कार्ड, इन स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन लगाए पता

-इतना करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी आ जाएगा. इसे दिये गये बाक्स में टाइप कर दें.

-इतना करने के बाद एक बार फिर आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहा जाएगा. इसे टैप कर दें और अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर पहुंचेगा. इसे भरने के बाद सबमिट पर टैप कर दें.

-यदि सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिखा आपको नजर आएगा. यदि ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है.

-आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर इसे ठीक कराने में सक्षम हैं. यदि आपका eKYC पहले से ही पूरा हो चुका है तो eKYC is already done का मैसेज नजर आयेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola