किसानों के खाते में 2,000 रुपये कब आएंगे? जानिए अक्टूबर की संभावना और जरूरी अपडेट

Updated:
विज्ञापन

KCC New Rules

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त कब आएगी? जानिए संभावित रिलीज डेट, किस्त का नियम, पात्रता, जरूरी काम और किन किसानों को मिलेगा 2,000 रुपये.

विज्ञापन

PM Kisan 24th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) देश के करोड़ों किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. 20 जून 2026 को सरकार ने योजना की 23वीं किस्त जारी की थी, जिसका लाभ 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला. अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगली किस्त कब जारी हो सकती है.

PM Kisan की 24वीं किस्त कब आ सकती है?

फिलहाल केंद्र सरकार ने 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. हालांकि, योजना के पिछले भुगतान पैटर्न को देखें तो हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है. अगर यही क्रम जारी रहता है, तो 23वीं किस्त जारी हुई 20 जून 2026 अगला चार महीने का अंतराल पूरा होगा अक्टूबर 2026 को. इसी आधार पर माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी हो सकती है. ध्यान दें कि यह संभावित समय है. अंतिम तारीख केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तय मानी जाएगी.

PM Kisan योजना में किस्त कब-कब मिलती है?

योजना के तहत किसानों को हर वर्ष.

  • पहली किस्त.
  • दूसरी किस्त.
  • तीसरी किस्त.

मिलाकर कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. हर किस्त के बीच सामान्यतः लगभग 4 महीने का अंतर रखा जाता है.

घर बैठे ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस

अगर आप पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/. (इस पर क्लिक कर आप सीधे साइट पर जा सकते हैं) पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर दाईं ओर दिखाई देने वाले अपना स्टेटस चेक करें (Know Your Status) ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद डेटा प्राप्त करें (Get Data) पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर बेनिफिशियरी स्टेटस से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी.

Also Read : Crude Oil सस्ता, फिर भी Petrol-Diesel महंगा क्यों ? सरकार ने बताया कब घट सकते हैं दाम

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola