PM किसान की 21वीं किस्त से पहले जरूर करा लें पंजीकरण, 30 नवंबर तक हर गांव में शिविर लगाने का निर्देश

किसानों के साथ बात करते पीएम मोदी
PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का लाभ लेना है, तो किसान भाईयों को हर हाल में अपना पंजीकरण कराना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के अभाव में किस्त का पैसा बैंक अकाउंट में नहीं आएगा. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों के पंजीकरण के लिए खास व्यवस्था की है.
PM Kisan 21st Installment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत की है. जिसमें हर गांव में किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को 30 नवंबर तक हर गांव में किसान पंजीकरण शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए कैंप चार्ट तैयार कर राज्य स्तर पर साझा करने को कहा गया है. साथ ही PM किसान सत्यापन कार्य को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पंजीकृत किसानों की जानकारी पूर्ण रूप से प्रमाणित की जा सके.
पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही मिलेगा सम्मान निधि का लाभ
राज्य सरकार ने किसानों को स्पष्ट रूप से बताया है कि 1 अप्रैल 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है. इस कारण से अब अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान अगली किस्त से वंचित न रह जाए.
पंजीकरण कराने के लिए मामले सीतापुर सबसे आगे
फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान में सीतापुर जिला सबसे आगे है. अब तक यहां 74.58 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण पूरा हो चुका है. बस्ती 74.24 प्रतिशत के साथ दूसरे और रामपुर 70 प्रतिशत पंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर है. राज्य स्तर पर अब तक लगभग 54 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जिससे करीब 1.5 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं.
4,000 किसानों का प्रतिदिन पंजीकरण
यूपी में वर्तमान में औसतन 4,000 किसानों का प्रतिदिन पंजीकरण किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर अंत तक प्रदेश के सभी पात्र किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री और सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण हो जाए. इस अभियान के माध्यम से न केवल किसानों को डिजिटल पहचान मिल रही है, बल्कि उन्हें समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित हो रहा है.
कृषक सशक्तिकरण की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम
फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, प्रदेश सरकार की ‘डिजिटल किसान’ नीति का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य के सभी किसानों का एकीकृत डेटाबेस तैयार किया जा रहा है. यह रजिस्ट्री किसानों को बीज, खाद, फसल बीमा, पीएम किसान जैसी योजनाओं के लाभ से सीधे जोड़ेगी. योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो, और फॉर्मर रजिस्ट्री इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










