पीएम किसान की 21वीं किस्त का कर रहे हैं इंतजार, तो जान लें ये काम की बात

पीएम किसान योजना (File Photo)
PM Kisan 21st Installment Date: पीएम किसान की 21वीं किस्त से जुड़ी जानकारी के लिए किसानों को अपना पीओसी जानना जरूरी है. इससे वे योजना से संबंधित सवाल जैसे केवाईसी, आधार गड़बड़ी या मोबाइल नंबर अपडेट जैसी समस्याएं आसानी से सुलझा सकेंगे.
PM Kisan 21st Installment Date: सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने वाली है. इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को अपनी केवाईसी और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनका पीओसी (पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट) कौन है, ताकि वे केवाईसी, आधार में गलती या मोबाइल नंबर अपडेट जैसी समस्याओं का समाधान कर सकें. अगर किसी किसान को 21वीं किस्त जारी होने के बाद भी पैसे नहीं मिलते हैं, तो वे अपने पीओसी से संपर्क कर किस्त से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, जो अक्टूबर में आने की उम्मीद थी, अब नवंबर 2025 में जारी होने की संभावना है. हालांकि सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है. इस बीच, पात्र किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी सभी जानकारी (जैसे ई-केवाईसी, बैंक विवरण, आधार संख्या या मोबाइल नंबर) की जांच कर लें. अगर किसी जानकारी में गलती हो, तो किसान अपने पीओसी (संपर्क अधिकारी) से संपर्क कर सुधार करा सकते हैं.
यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 नहीं अब मिलेगे 9 हजार
पीएम किसान योजना के तहत अपना प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (POC) जानने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें –
1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को ओपन कर लें.
2. थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और ‘Search Your Point of Contact (POC)’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. इसके बाद ‘Search District Nodal’ चुनें.
4. अब अपना राज्य और जिला चयन करें.
इसके बाद उस जिले के अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी स्क्रीन पर दिखेगा. आप पीएम किसान से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं.
PM Kisan: प्रधानमंत्री मोदी कब जारी करेंगे 21वीं किस्त?
रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना की अगली यानी 21वीं किस्त नवंबर के पहले पखवाड़े में जारी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










