ePaper

PM Kisan Updates : पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त को लेकर आया ये अपडेट

Updated at : 30 Apr 2023 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Updates : पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त को लेकर आया ये अपडेट

PM Kisan Updates : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को उनके खातों में भेजे जाते हैं. जानें 14वीं किस्त को लेकर क्या है अपडेट

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 13वीं किस्त की बात करें तो ये पीएम मोदी ने फरवरी में जारी की थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त मई के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गयी है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को उनके खातों में भेजे जाते हैं. ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में केंद्र की मोदी सरकार डालती है. 13 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है. आइए आपको बताते हैं पीएम किसान से जुड़ी कुछ खास बातें..

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 14वीं किस्त के लिए करें आवेदन

-सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पर लॉग इन करें और फिर ‘Farmer’s corner’ पर क्लिक करें.

-इसके बाद आपको ‘न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करने की जरूरत है. फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा.

-फिर आपको विवरण दर्ज करने के बाद और ‘हां’ पर क्लिक करने की जरूरत है.

-इसके बाद आपको पीएम-किसान आवेदन पत्र 2023 में पूछी गयी जानकारी भरनी होगी.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: लाभार्थी का स्टेटस चेक करें

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर लॉग इन करने का काम करें.

-इसके बाद होमपेज पर ‘Farmers Corner’ पर क्लिक करने की जरूरत है.

-इतना करने के बाद आप ‘Beneficiary Status’ टैब पर क्लिक कर दें.

-सभी विवरण भरने के बाद, ‘डेटा प्राप्त करें’ विकल्प का चुनाव करें.

-इसके बाद स्क्रीन पर बेनिफिशियरी स्टेटस नजर आएगी.

ई-केवाईसी जरूरी

यदि आप चाहते हैं कि 14वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आये तो, इसके लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें. यदि आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं. वहीं, आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवाने में सक्षम हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola