Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें की गईं जारी, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2022 9:09 AM
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह करीब छह बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोलियम कंपनियों ने आज शुक्रवार 15 जुलाई के लिए पेट्रोल-डीजल के लिए नई कीमतें जारी की हैं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से जारी नई दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. इससे देश के करोड़ों आम उपभोक्ताओं को बहुत बड़ी राहत मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी कम हैं.
सरकारी तेल कंपनी आईओसीएल की वेबसाइट पर किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये तो डीजल की 89.62 रुपये है. वहीं, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है.
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये में बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश में सबसे कम पेट्रोल की कीमत पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर एक लीटर के दाम 84.10 रुपये और एक लीटर डीजल 79.74 रुपये में मिल रहा है.
Also Read: Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल 5 रुपये जबकि डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह करीब छह बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










