Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने 14 जुलाई के लिए जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2022 8:38 AM
तेल कंपनियों ने गुरुवार 14 जुलाई 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आवश्यक ईंधन के दाम जारी करने वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने आज मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है.
Petrol Diesel Price Today : तेल कंपनियों ने गुरुवार 14 जुलाई 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आवश्यक ईंधन के दाम जारी करने वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने आज मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. इससे आम उपभोक्ताओं को बहुत बड़ी राहत मिली है. पिछले दिनों सरकार ने इनकी कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया था. इससे पेट्रोल करीब 9 रुपये और डीजल करीब 7 रुपये प्रति लीटर की दर से सस्ता हुआ.
सरकारी तेल कंपनी आईओसीएल की वेबसाइट पर किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये तो डीजल की 89.62 रुपये है. वहीं, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है.
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये में बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश में सबसे कम पेट्रोल की कीमत पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर एक लीटर के दाम 84.10 रुपये और एक लीटर डीजल 79.74 रुपये में मिल रहा है.
Also Read: Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह करीब छह बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










