ePaper

Petrol Diesel Price Today: जनता को राहत, जानिए आज आपके शहर में क्या है डीजल-पेट्रोल का ताजा भाव

Updated at : 28 May 2022 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today: जनता को राहत, जानिए आज आपके शहर में क्या है डीजल-पेट्रोल का ताजा भाव

Mumbai: A fuel station attendant pumps petrol into a two-wheeler at a filling station in Mumbai, Wednesday, March 23, 2022. The prices of petrol and diesel have been hiked by 80 paise per litre, for the second consecutive day on Wednesday. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_23_2022_000168B)

Petrol Diesel Price Today: भारत में बीते कई दिनों से डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम से लोगों को राहत है. आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर आज 96.72रुपये में बिक रहा है. जबकि, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: बीते कुछ दिनों से देश में डीजल पेट्रोल की ओर से राहत है. इसी कड़ी में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गौरतलब है कि बीते हफ्ते केन्द्र सरकार ने ईंधन पर वैट घटाकर आम लोगों को काफी राहत दी है. केन्द्र की छूट के बाद डीजल के रेट में 7 रुपये और पेट्रोल के दाम में 9 रुपये की राहत दी गई थी. दिल्ली में आज भी पेट्रोल 100 रुपये से नीचे हैं.

चार महानगरों में डीजल पेट्रोल के ताजा रेट

तेल कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर आज 96.72रुपये में बिक रहा है. जबकि, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये है. जबकि, डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है. वहीं महानगर कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है, जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये है. चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये है और डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है.

पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों में 30 रुपये का इजाफा

भारत में बीते कई दिनों से डीजल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे इतर पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं. आर्थिक संकट के बीच पाक में पेट्रोलियम उत्पादों में 30 रुपये का इजाफा किया गया है. इस इजाफे के बाद पाकिस्तान में अब प्रति लीटर पेट्रोल के लिए करीब 180 रुपये देने होंगे. वहीं डीजल प्रति लीटर 174.15 रुपये में बिक रहा है.

SMS के जरिए जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट

अगर आप घर बैठे ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो आप डीजल पेट्रोल के ताजा रेट जान सकते हैं. इसके लिए बस आपको एक एसएमएस करना होगा. आज की रेट जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224 9922 49 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9223 1122 22 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HP Price और अपने शहर का कोड लिखकर 9222 2011 22 नंबर पर मैसेज भेजें. आपको आज का रेट मिल जाएगा.

कैसे तय होती हैं तेल की कीमतें

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा की दरों के आधार पर तय होते हैं. कीमतों को हर दिन 6 बजे अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

Also Read: Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल 30 रुपये हुआ महंगा, इमरान खान ने पाकिस्‍तानी सरकार को कोसा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola