ePaper

आज गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें आपके शहर में क्या है अपडेट

Updated at : 19 Jan 2026 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 19 Jan 2026

Petrol Diesel Price Today 19 Jan 2026

Petrol Diesel Price Today 19 Jan 2026: तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दामों में बदलाव हुआ है. गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज की ताज़ा रेट लिस्ट ज़रूर देख लें.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 19 Jan 2026: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. हर सुबह की तरह आज भी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के फ़्रेश रेट अपडेट कर दिए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.

पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें

नीचे दी गई टेबल से आप जान सकते हैं कि आपके शहर में आज तेल सस्ता हुआ है या महंगा:

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.4490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.8092.39
नोएडा95.0588.19
गुरुग्राम95.5688.02
बेंगलुरु102.9290.99
लखनऊ94.6987.81
पटना105.4191.66
जयपुर104.7290.21
हैदराबाद107.4695.70
भुवनेश्वर101.1992.76
चंडीगढ़94.3082.45
तिरुवनंतपुरम107.4896.48

कैसे तय होती हैं कीमतें?

भारत में तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और विदेशी मुद्रा विनिमय दर जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं. सरकारी नियमों के तहत तेल कंपनियां रोजाना सुबह इनकी समीक्षा करती हैं और सुबह 6 बजे नई कीमतें लाइव कर देती हैं.

SMS से ऐसे जानें ताज़ा भाव

अगर आप घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम जानना चाहते हैं, तो बस एक मैसेज भेजें:

  • Indian Oil: अपने मोबाइल से RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें.
  • BPCL: RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर भेजें.

Also Read: क्या आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा रेट

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola