ePaper

क्या आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा रेट

Updated at : 18 Jan 2026 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 18 January 2026

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 18 January 2026

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 18 January 2026: आज सोने और चांदी के दाम स्थिर हैं. 24 कैरेट गोल्ड 14,378 रुपये है और चांदी 2.95 लाख रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है. अपने शहर के ताजा रेट्स जानने के लिए ये पूरी खबर जरुर पढ़ें.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 18 January 2026: अगर आप आज मार्केट जाने का प्लान बना रहे हैं, तो रुक जाइये और पहले जान लीजिए कि 18 जनवरी 2026 को सोने और चांदी के दाम क्या चल रहे हैं. कल की तेजी के बाद आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी रेट्स कल के लेवल पर ही टिके हुए हैं.

आज सोना का रेट क्या है?

आज बाजार में सोना एकदम स्थिर है. कल की बढ़त के बाद आज कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं आया है. अगर आप शुद्ध सोना यानी 24 कैरेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसका भाव 14,378 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं, ज्वेलरी के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला 22 कैरेट सोना 13,180 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है. आसान शब्दों में कहें तो आज आपके जेब पर कल के मुकाबले कोई एक्स्ट्रा बोझ नहीं पड़ने वाला है.

आज के सोने के भाव:

गोल्ड टाइप (Carat)1 ग्राम का दाम10 ग्राम का दामआज का बदलाव
24 Karat (शुद्ध सोना)₹14,378₹1,43,780₹0
22 Karat (ज्वेलरी गोल्ड)₹13,180₹1,31,800₹0
18 Karat (लो बजट)₹10,784₹1,07,840₹0

चांदी की क्या है कीमत?

चांदी की बात करें तो यहां भी आज शांति बनी हुई है. आज भारत में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,95,000 रुपये है. कल भी यही रेट था, इसलिए आज कीमतों में कोई हलचल नहीं है.

मात्रा (Quantity)आज का रेटकल का रेट
10 ग्राम चांदी₹2,950₹2,950
100 ग्राम चांदी₹29,500₹29,500
1 किलोग्राम चांदी₹2,95,000₹2,95,000

आपके शहर में आज का भाव क्या है?

प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव(1 ग्राम):

शहर24K गोल्ड (आज)22K गोल्ड (आज)18K गोल्ड (आज)
मुंबई₹14,378₹13,180₹10,784
दिल्ली₹14,393₹13,195₹10,799
चेन्नई₹14,487₹13,280₹11,090
बेंगलुरु₹14,378₹13,180₹10,784
कोलकाता₹14,378₹13,180₹10,784

प्रमुख शहरों में आज के चांदी के भाव:

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
मुंबई₹2,950₹29,500₹2,95,000
दिल्ली₹2,950₹29,500₹2,95,000
चेन्नई₹3,100₹31,000₹3,10,000
बेंगलुरु₹2,950₹29,500₹2,95,000
कोलकाता₹2,950₹29,500₹2,95,000

ये भी पढ़ें: 18 जनवरी को पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? देखें आपके शहर में आज क्या है लेटेस्ट रेट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola